जीनत अमान ने इजराइल में चल रही जंग को लेकर कह दी ये बड़ी बात, बोलीं- मैं चुप नहीं रह सकती क्योंकि....

Zeenat Aman On Israel and Palestine War: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस जीनत अमान इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में जीनत अमान ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह उधार पर लेकर कपड़े और ज्वैलरी पहनती हैं। साथ ही उन्होंने युवा जेनेरेशन से डिजाइनर कपड़ों और महंगी ज्वैलरी पर बैंक बैलेंस खत्म न करने का आग्रह किया था। वहीं अब जीनत अमान ने इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे जंग पर अपना रिएक्शन दिया है।

इजराइल-फिलिस्तीन के बीच की जंग पर जनीत अमान का बयान
जीनत अमान ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया था। वह अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादातर 70 के दशक के फिल्म सेट और हिंदी सिनेमा से जुड़ी अपनी पुरानी यादों के बारे में पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रही जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Zeenat Aman

इंस्टाग्राम पर जीनत अमान का नया पोस्ट
आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकारों जैसे धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, देव आनंद और राज कपूर की तारीफ करने से लेकर फिल्म निर्माताओं के बारे में खुलासे करने तक, जीनत अमान सोशल मीडिया पर कई तरह के बयान देती रहती हैं। यही कारण है कि लोग उन्हें उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी बयानबाजी के लिए भी जानते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जहां उन्होंने इजराइल और फिलिस्तीन के बीच की लड़ाई पर रिएक्ट किया है।

जीनत अमान ने कहा- लोगों के इमोशन्स को ठेस पहुंच सकती है
जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में लिखा है- एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैंने हमेशा से पॉलिटिक्स और रिलीजन के बारे में बात करने से परहेज किया है। मैं इस बात से इत्तेफाक रखती हूं कि ऐसी बातों पर ओपिनियन देने से लोगों के इमोशन्स को ठेस पहुंच सकती है। इसी के साथ मैं इन मामलों पर राय देने से इसलिए भी घबराती हूं क्योंकि इस पर मेरी इतनी कमांड नहीं है।

'इजराइल की दर्दनाक तस्वीरें दिल को दुखा रही हैं'
जीनत अमान ने आगे लिखा है- पिछले कुछ दिनों में फिलिस्तीन और इजराइल से सामने आ रहे दर्दनाक तस्वीरों ने मुझे ये खास नोट लिखने के लिए मजबूर किया है। मैं ऐसे समय में चुप नहीं रह सकती। मैं उस इंटरनेशनल कॉम्युनिटी के सपोर्ट में हूं जो इस मौके पर जंग को रोकने के पक्ष में नजर आ रहे हैं और पीड़ित लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। इस जंग में जिस तरह से मासूम बच्चों की जान जा रही है वो बहुत निंदनीय है। जंग नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+