'फराह खान ने मुझे पीटा था, चप्पल मारी थी और....', जायेद खान का बड़ा खुलासा, शाहरुख खान की फिल्म से है कनेक्शन
Zayed Khan On Farah Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हू ना' ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी। लोगों को इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक खूब पसंद आए थे। ये फल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी जिसकी डायरेक्टर फराह खान थीं।
जायेद खान ने कही थी ऐसी बात
इस मल्टीस्टारर फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुष्मिता सेन, अमृता राव और जायेद खान लीड रोल में थे। एक तरफ जहां ये फिल्म फराह खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू थी, तो वहीं जायेद खान ने भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को लेकर बात करते हुए जायेद खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान फराह खान ने उन्हें खूब पीटा था।

फराह खान को लेकर हुई बड़ी बात
जायेद खान ने कहा था- फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने मुझे चप्पल फेंक कर मारी थी। आपको बता दें कि इस फिल्म में जायेद खान ने शाहरुख खान के छोटे भाई को रोल निभाया था। फिल्म का हर गाना सुपरहिट साबित हुआ था। वहीं फिल्म के गाने 'चले जैसे हवाएं' अमृता राव और जायेद खान पर फिल्माया गया था, जिसमें एक लॉन्ग टेक शूट भी किया गया था। ये वन टेक शूट जायेद खान के लिए बिल्कुल आसान नहीं था।
जायेद खान का शॉकिंग खुलासा
जायेद खान ने बताया था- इस गाने को शूट करने में मुझे काफी दिक्कत हुई थी। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जायेद खान ने बताया था कि फराह खान इस गाने की शूटिंग के दौरान काफी गुस्से में थीं। एक्टर ने कहा था- हम बहुत हाई एल्टिट्यूड पर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो ऐसा बिल्कुल नहीं था कि जितने चाहे टेक्स ले लो।
'400 फीट की ऊंचाई पर हो रही थी शूटिंग'
जायेद खान ने आगे कहा था- सेट पर काफी डिसिप्लिन था। हर एक टेक के बाद हालत खराब हो जा रही थी। 400 फीट की ऊंचाई पर शूटिंग करना काफी मुश्किल था। अमृता का सीन शूट हो गया था और कैमरा मेरी तरफ आने वाला था। सभी तैयार थे लेकिन तभी एक डांसर बेहोश हो गया। मुझे समझ में नहीं आया कि क्या करूं तो मैंने तुरंत कट बोल दिया।
'फराह खान ने मुझे चप्पल मारी थी'
जायेद खान ने आगे बताया- इस बात से हमारी डायरेक्टर फराह खान बेहद गुस्से में आ गई थीं। उन्होंने मुझसे कहा था कि ये मेरी फिल्म है, कट मैं बोलूंगी। तुम कौन हो। जायेद ने बताया कि फिर गुस्से में फराह खान ने उन पर चप्पल फेंक कर मारी थी और जमकर गालियां भी दी थीं। मैंने उनसे कहा था- क्या मैं कैसे किसी बेहोश इंसान के सामने डांस कर सकता हूं।
'पूरा सीन एक ही टेक में शूट हुआ'
जायेद खान ने आगे बताया था- फिर सभी की नजर बेहोश पड़े उस लड़के पर गई। यूनिट वालों ने फौरन उसे उठाया और इलाज के लिए ले गए। फिर दोबारा से शूटिंग शुरू हुई और पूरा सीन एक ही टेक में अच्छे से शूट हो गया था। लेकि मुझे ये दिन हमेशा याद रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications