पिता ने बचपन में छोड़ा साथ, फिर एक्ट्रेस कॉल सेंटर में काम करने को हुई मजबूर, 'वीर' की एक्ट्रेस अब कहां हैं?
Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भले ही आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम है लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज 14 मई को जरीन खान अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
जरीन खान का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई रिज्वी कॉलेज ऑफ साइंस से की। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े संघर्ष के बारे में बताया था। जरीन ने कहा था कि जब वह टीनएजर की उम्र में थीं तो उनके पिता मां को छोड़कर चले गए थे जिसकी वजह से उन्हें घर का खर्चा चलाने के लिए कम उम्र में ही नौकरी करनी पड़ी थी।

जरीन खान ने अपने सभी सपनों को किनारे में कर दिया और घर की सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। 12वीं पास करने के बाद उन्होंने एक कॉल सेंटर में नौकरी की थी। एक्ट्रेस बनने से पहले जरीन एयरलाइंस में जाना चाहती थीं लेकिन अपने बढ़ते वजन की वजह से वह बार-बार रिजेक्ट हो जाती थीं।
एक बार फिल्म युवराज के सेट पर जरीन खान की मुलाकात सलमान खान से हुई थी। बस यहीं से एक्ट्रेस की किस्मत पलट गई और भाईजान ने उन्हें फिल्म वीर के लिए साइन कर लिया। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद जरीन को कई फिल्मों के ऑफर मिले और उन्होंने 'अक्सर 2', 'हेट स्टोरी 4', '1921', 'वजह तुम हो' हाउसफुल 3 जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि जरीन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ खास पहचान नहीं मिली।
बता दें कि, जरीन खान ने साल 2018 तक कुल 7 फिल्मों में ही काम किया। लेकिन इसके बावजूद उनकी सिर्फ एक फिल्म सुपरहिट रही थी। जिसका नाम 'हाउसफुल 2' है। हालांकि इस फिल्म में उन्होंने केवल सपोर्टिंग रोल ही निभाया था। जरीन खान ने अब बॉलीवुड के बाद पंजाबी फिल्मों की तरफ रुख कर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications