क्या आरजे महवश से शादी करने वाले हैं युजवेंद्र चहल? नए वीडियो में क्रिकेटर ने कही ऐसी बात, क्या रिश्ता कंफर्म?

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने जब से फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को तलाक दिया है, तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। तलाक के बाद से क्रिकेटर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ नजर आ रहे हैं।

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का अफेयर
पिछले काफी समय से युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के अफेयर की कई खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों एक-दूसरे को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बता रहे हैं। वहीं बीते दिनों आरजे महवश ने खुद कहा था कि वो डेटिंग रूमर्स को लेकर चल रही खबरों से परेशान हो गई हैं।

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash

युजवेंद्र चहल के नए पोस्ट ने मचाया हंगामा

-इस बीच युजवेंद्र चहल की एक पोस्ट ने फिर से आरजे महवश के साथ उनके डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी है। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश की वेब सीरीज की कुछ झलकियां देखने के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रिव्यू करते हुए हार्ट शेयर किया है।

-जानकारी के अनुसार आरजे महवश वेब सीरीज 'प्यार पैसा प्रॉफिट' से एक्टिंग करियर में डेब्यू करने वाली हैं। इस सीरीज के कुछ क्लिप उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। वहीं रूमर्ड बॉयफ्रेंड युजवेंद्र चहल ने बेव सीरीज के सीन वाले क्लिप को अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-पोस्ट किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने एक लाइन में वेब सीरीज का रिव्यू भी कर दिया है।

युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखी दिल की बात

-युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर क्लिप शेयर करते हुए लिखा है- 'प्यार पैसा प्रॉफिट' खत्म करने के बाद फैन बॉय। इसके साथ ही क्रिकेटर ने नीले रंग वाला एक हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। युजवेंद्र चहल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

-लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और कपल को जल्द ही शादी कर लेने के लिए कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये दोनों एक दूसरे को दोस्त कह रहे हैं लेकिन इनका अफेयर कंफर्म है। इन्हें शादी कर लेनी चाहिए।

आरजे महवश की वेब सीरीज 'प्यार पैसा प्रॉफिट'

आपको बता दें कि आरजे महवश की वेब सीरीज 'प्यार पैसा प्रॉफिट' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। आईएमडीबी (IMDb) पर इसे 8.6 रेटिंग मिली है। इस सीरीज में उनके अलावा शिवांगी खेडकर, नील भूपालम और मिहिर राजदा भी नजर आ रहे हैं। इस सीरीज के जरिए आरजे महवश ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। इस वेब सीरीज के लिए युजवेंद्र चहल ने एक पोस्ट शेयर कर पहले ही आरजे महवश को जमकर बधाई दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+