युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा के तलाक की वकील ने खोली पोल-पट्टी, बताया शादी का ये बड़ा सच, कोर्ट में क्या हुआ था
Yuzvendra-Dhanashree Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक कंफर्म हो गया है। गत 20 मार्च 2025 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए फैसला सुना दिया गया है।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक
गत 19 मार्च 2025 को धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के एलिमनी के फैसले की डिटेल्स सामने आ गई थीं। इसके बाद लोग धनश्री वर्मा को लेकर तरह तरह की बातें करने लगे थे। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक युजवेंद्र चहल अपनी एक्स पत्नी धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी देने के लिए तैयार हैं।

धनश्री वर्मा को मिली कितनी एलिमनी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र चहल पहले ही 2.37 करोड़ रुपए धनश्री वर्मा को दे चुके हैं। वहीं रिपोर्ट्स आई थीं कि धनश्री वर्मा ने चहल से 60 करोड़ रुपए की एलिमनी की डिमांड की थी लेकिन बाद में उनकी फैमिली ने इन सभी को झूठी खबर बताया था।
कपल की 5 साल की शादी अब टूट गई है
-धनश्री और युजवेंद्र अपने तलाक के लिए कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट के फैसले के अनुसार कपल की 5 साल की शादी अब टूट गई है। काफी समय से इनके रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आ रही थीं। वहीं अब इनका ऑफिशियली तलाक हो गया है।
-कोर्ट के बाहर पैपराजी ने युजवेंद्र चहल से उनके तलाक को लेकर कई सवाल किए थे लेकिन क्रिकेटर सबको इग्नोर करते हुए अपनी गाड़ी की तरफ चले गए। क्रिकेटर ने चुप्पी साधी हुई थी। वहीं, उनकी तरफ से वकील ने जवाब देता हुए मीडिया को कहा- प्लीज नो कमैंट्स।
तलाक पर वकील का ऐसा रिएक्शन
-अब युजवेंद्र चहल और उनके वकील ने भले ही पैपराजी से बात करने से इंकार कर दिया हो, लेकिन फैमिली कोर्ट के बाहर खड़े एक दूसरे वकील ने इस मामले पर खुलासा करते हुए मीडिया को सारा सच बता दिया है। इस समय एक वकील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
-इस वीडियो में वकील ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर बयान देते हुए कहा- तलाक हो चुका है। शादी खत्म हो गई है। एलिमनी की रकम भी तय हो गई है। अब सब खत्म। हालांकि, उन्होंने भी इससे ज्यादा कोई अपडेट नहीं दिया है। धनश्री को कितनी एलमिनी मिली है इस बात की भी जानकारी उन्होंने नहीं दी।
क्या धनश्री ने युजवेंद्र से मांगे थे 60 करोड़ रुपए?
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि धनश्री वर्मा ने पति युजवेंद्र चहल से 60 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। हालांकि धनश्री के परिवार ने इस बात का खंडन किया था। एक बयान में धनश्री के परिवार वालों ने इस बात को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था और झूठी जानकारी फैलाने की आलोचना भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications