किस एक्ट्रेस को फैंस समझ रहे युजवेंद्र चहल की पत्नी? धनश्री छोड़ इस हसीना को कहा 'धोखेबाज'
Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की खबरों को लेकर तरह-तरह की कयासबाजी लगाई जा रही है। हालांकि कपल ने अब तक कंफर्म नहीं किया है कि वह दोनों अलग हो चुके हैं। लेकिन इस बीच टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना को लोग ट्रोल करने लगे।
फैंस इस बात से कंफ्यूज हो रहे होंगे कि अगर तलाक धनश्री और युजवेंद्र का हो रहा तो लोग सुरभी चंदना को क्यों ट्रोल कर रहे हैं। जबकि उनकी साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी हुई है। आपको बता दें कि, सुरभि और धनश्री की शक्ल काफी हद तक एक दूसरे से मिलती है। जिसकी वजह से लोग कंफ्यूज हो गए कि वह धनश्री हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार सुरभि को ट्रोल किया जा रहा है।

सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर जो भी फोटोज पोस्ट कर रही हैं, लोग उन्हें बेमतलब में ताने सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आपने चहल को धोखा क्यों दिया।' एक ने लिखा, 'आप चहल से अलग क्यों हो रही हैं, दोनों साथ में अच्छे लगते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप अपना घर खुद ही बर्बाद कर रही हैं।' हालांकि कुछ फैंस ने एक्ट्रेस का बचाव किया और लिखा कि, 'वह चहल की पत्नी नहीं है, लोग उन्हें गलत समझ रहे हैं।'
ये भी पढ़ें: 'मैं किसी को मेरी छवि बर्बाद नहीं करने दूंगी', Yuzvendra Chahal संग डेटिंग पर RJ Mahvash ने तोड़ी चुप्पी
इसके अलावा सुरभि को कुछ फैंस ने सलाह भी दी कि वह कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट शेयर ना करें। आपको बता दें कि, सुरभि ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल में काम किया है और घर-घर अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, शादी के बाद सोशल मीडिया पर वह पति करण के साथ अक्सर फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।
वहीं बात करें धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की तो, हाल ही में दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। इसके अलावा युजवेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर धनश्री के साथ कुछ फोटोज भी हटा दी थी, जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरें सुर्खियों में आ गई। कहा जा रहा है कि कपल के बीच फिलहाल कुछ ठीक नहीं है। हालांकि दोनों ने अब तक तलाक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें: Dhanashree and Yuzvendra का तलाक कंफर्म? इस बयान ने खोल दी कपल के रिश्ते की पोल, सामने आया सच












Click it and Unblock the Notifications