क्या अकेलेपन से गुजर रहे थे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल? पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक को लेकर खुला ये बड़ा राज

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की शादीशुदा जिंदगी इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कहा जा रहा है ति दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और इसके चलते दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के रिश्ते में खटास
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक की अफवाहों के बीच धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। युजवेंद्र ने धनश्री के साथ वाली सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। वहीं पत्नी धनश्री ने भी युजवेंद्र को अनफॉलो कर दिया है लेकिन उन्हेंनो कोई तस्वीर डिलीट नहीं की है।

Yuzvendra Chahal

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ले रहे हैं तलाक

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के एक करीबी ने बताया है कि कपल के तलाक की खबर सच है। करीबी के मुताबिक दोनों का तलाक तय है, बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

अलग-अलग आगे बढ़ने का फैसला

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के एक करीबी का कहना है- तलाक अपरिहार्य है और ये आधिकारिक होने में बस कुछ समय की बात है। उनके अलग होने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन ये स्पष्ट है कि कपल ने अपने जीवन को अलग-अलग आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

युजवेंद्र सिंह चहल हो रहे थे अकेलेपन का शिकार

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में युजवेंद्र सिंह चहल के सोशल मीडिया पोस्ट में उदासी और आत्मनिरीक्षण के पस्ट नजर आ रहे थे जिसमें से कई तो क्रिकेटर के अकेलेपन की तरफ इशारा कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर उनके कैप्शन अक्सर आध्यात्मिक विषयों पर आधारित थे, जिससे फैंस उनकी भावनात्मक स्थिति के बारे में अनुमान लगा रहे हैं।

शादी से खुश नहीं थे धनश्री और युजवेंद्र

ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री दोनों की इस शादी में खुश नहीं रह पा रहे थे। जहां एक तरफ क्रिकेटर के पोस्ट उनके अकेलेपन की तरफ इशारा कर रहे हैं, वहीं कोरियोग्राफर धनश्री अपने काम को लेकर काफी बिजी हो गई थीं।

22 दिसंबर 2020 को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी। फिलहाल दोनों के तलाक लेने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि कपल की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+