Yuvraj Singh के पिता ने आमिर खान की इस फिल्म को कहा 'वाहियात', बोले- बच्चा वो बनेगा जो बाप चाहेगा
Yuvraj Singh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और उनके पिता योगराज सिंह इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। युवराज के पिता योगराज ने आमिर खान की एक सुपरहिट फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसे सुनने के बाद से हर कोई हैरान हो गया है।
आमिर खान कीसुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर'
आपको बता दें कि साल 2007 में आमिर खान और दर्शील सफारी की फिल्म 'तारे जमीन पर' रिलीज हुई थी। 12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 98.48 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। आमिर खान की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का बड़ा बयान
हालांकि फिल्म 'तारे जमीन पर' को लेकर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की राय कुछ अलग ही सुनने को मिली है। उन्होंने इस फिल्म को 'वाहियात' बताया है और कहा है कि वह ऐसी फिल्में देखना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।
'बच्चा वो बनेगा, जो बाप चाहेगा'
यूट्यूबर समदीश भाटिया से बातचीत करते हुए योगराज सिंह ने कहा कि उन्होंने बच्चों पर कभी हाथ नहीं उठाया है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने 9 साल के युवराज सिंह के स्टेक्स तो फेंके थे तो उन्होंने इस पर कहा कि उसे बच्चे पर हाथ उठाना नहीं कहते हैं। योगराज सिंह ने इंटरव्यू में कहा- बच्चा वो बनेगा, जो बाप चाहेगा और यही मेरा तरीका है।
आमिर खान की फिल्म को कहा वाहियात
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने आमिर खान की 'तारे जमीन पर' देखी है, तो उन्होंने जवाब दिया- देखी है, बड़ी वाहियात फिल्म है। ऐसी फिल्में मुझे देखना पसंद नहीं। जो जनरल्स पैदा होते हैं, वो कुछ क्रिएट करते जाते हैं। ऐसे क्रिएशन्स से कुछ होता नहीं है। ऐसे सब लोग यंकी पैदा होते हैं। इसीलिए देश 10,000 सालों से गुलाम रहा, क्योंकि फौलाद नहीं थे, सिर्फ माला फेरने वाले थे।
आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' की कहानी
आपको बता दें कि इस फिल्म में एक छोटे बच्चे ईशान की कहानी देखने को मिली थी, जिसे डिसलेक्सिया जैसी बीमारी होती है और आमिर खान का किरदार उसे पहचानने और उसे सही करने की कोशिश करता है। इस फिल्म दर्शील की मां का किरदार टिस्का चोपड़ा ने निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications