YRF ने 'वॉर 2' के राइट्स बेचने से किया इनकार, फैसले से तेलुगु सर्किट में नाराजगी, जानिए क्या है स्ट्रैटजी
War 2 Telugu Rights: ऋतिक रोशन और Jr NTR की फिल्म वॉर 2 का टीजर आ चुका है। हर तरफ इसकी तारीफ भी हो रही है। फिल्म में दर्शक ऋतिक रोशन और Jr NTR की जोड़ी देखने को बेताब है। बताया जा रहा है कि फिल्म में दोनों का फेसऑफ भी होगा। फिल्म YRF स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा है। वॉर 2 की डिमांड अभी से ही बढ़ गई है।
साउथ में भी इस फिल्म की खासी मांग बताई जा रही है। वो इसलिए क्योंकि फिल्म में Jr NTR हैं और ये उनकी फुल फ्लेज्ड बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। लेकिन खबरें हैं कि मेकर्स ने इस फिल्म के तेलुगु राइट्स बेचने से इनकार कर दिया है।

गल्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट की माने तो, हर सर्किट में फिल्म की डिमांड हो रही है। इसीलिए तेलुगु के कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउस वॉर 2 के राइट्स लेना चाहते हैं। रीजनल राइट्स के लिए कुछ प्रोडक्शन हाउस ने YRF को तगड़े ऑफर भी दिए। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिल्म को YRF ही दुनियाभर में रिलीज करना चाहता है। ये उनकी स्ट्रैटजी का भी हिस्सा है। इंडियन मार्केट से साथ ओवरसीज में भी YRF ही फिल्म को रिलीज करना चाहता है। इससे बड़ा फायदा मेकर्स को होगा। क्योंकि इस फिल्म की जो भी प्रॉफिट होगा, वो पूरा मेकर्स के हिस्से रहेगा। अगर ये राइट्स बेच देते हैं, तो मेकर्स को नुकसान तो नहीं होगा। लेकिन कमाई में होने वाले फायदे में हिस्सेदारी नहीं बन पाएगी। ऐसे में YRF फिल्म के साथ किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। फिल्म के सारे राइट्स अपने पास रखना चाहते हैं। हालांकि खबरें हैं कि तेलुगु जगत में इस फैसले से कुछ प्रोडक्शन हाउस की तरफ से नाराजगी भी जताई है।
अब YRF को इस स्ट्रैटजी से फायदा होता है या फिर नुकसान, ये 14 अगस्त को फिल्म की रिलीज के साथ पता चल जाएगा। इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट रहे हैं। फिल्म ऋतिक रोशन और Jr NTR के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications