'बिग बॉस 17' को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर अरमान मलिक, रोने लगीं पत्नी पायल, कहा- पैसे कमा लूंगा लेकिन....

Youtuber Armaan Malik: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' गत 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो चुका है। शो को शुरू हुए 21 दिन हो चुके हैं और कंटेस्टेंट्स अपना गेम खेलना शुरू कर चुके हैं। इस शो में कई फेमस टीवी एक्टर्स और यूट्यूबर्स शामिल हुए हैं। वहीं बात थी कि फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब खबर है कि अरमान मलिक शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ले सकते हैं। हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक भारती सिंह के टॉक शो में पहुंचे थे। उनके साथ उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका मलिक भी मौजूद थीं। इस शो में अरमान मलिक ने इमोशनल होकर अपने स्ट्रगल के दिनों को लेकर बात की और बिग बॉस 17 को लेकर कई खुलासे किए हैं।

अरमान मलिक ने बिग बॉस 17 को लेकर कही ये बात
भारती सिंह के इस टॉक शो में यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी लव लाइफ, दोनों पत्नियों और स्ट्रगल के दिनों को लेकर कई राज खोले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने बिग बॉस 17 में अपनी एंट्री होने को लेकर भी कई बातें बताई हैं। अरमान मलिक की बातें सुनकर उनकी पहली पत्नी पायल मलिक इमोशनल हो गई थीं और शो में ही फूट फूटकर रोने लगी थीं।

armaan malik

अरमान मलिक ने कहा- पैसे तो कभी भी कमा लूंगा
शो में भारती सिंह ने अरमान मलिक के बिग बॉस 17 जाने को लेकर जब सवाल पूछा तो यूट्यूबर ने कहा कि उन्हें सबसे पहले बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लेने का ऑफर आया था लेकिन उस समय उनकी दोनों पत्नियां प्रेग्नेंसी के आखिरी स्टेज पर थीं। ऐसे में वह पत्नियों को छोड़कर नहीं जा सकते थे। अरमान मलिक ने कहा- पैसे कमाने का मौका तो जिंदगीभर मिलेगा लेकिन परिवार सबसे पहले आता है।

बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे अरमान मलिक
इसके बाद अरमान मिल ने कहा कि वह बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। वह बिग बॉस में जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इस रिएलिटी शो के जरिए लोग उन्हें अच्छी तरह से जानेंगे। लोग अरमान मलिक की जगह असली संदीप को पहचानेंगे। लोगों को मेरे स्ट्रगल के बारे में पता चलेगा और मेरा रियल साइड भी बाहर निकलकर आएगा। उन्होंने बताया कि उनके साथ पायल भी बिग बॉस के घर में जाएंगी और कृतिका घर में बच्चों को संभालेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+