यूट्यबर अरमान मलिक ने खोला दोनों पत्नियों का राज, सरेआम रोमांस और बेड शेयर करने को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों, पायल और कृतिका के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 में पहुंचे हैं। आपको बता दें कि यूट्यूबर को अक्सर दो पत्नियों के साथ एक ही छत के नीचे रहने के लिए ट्रोल किया जाता है।
दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस के घर पहुंचे अरमान मलिक
हालांकि अरमान मलिक की दोनों पत्नियां एक-दूसरे के साथ काफी खुशी खुशी रहती हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के स्टेज पर अरमान मलिक ने अपनी लव स्टोरी और शादी के बारे में बात की और एक मजेदार गेम भी खेला। शो के होस्ट अनिल कपूर ने अरमान मलिक को एक मजेदार गेम खेलने के लिए कहा और उन्हें सिचुएशन दिया।

अनिल कपूर ने अरमान मलिक से करवाया ये काम
अनिल कपूर ने यूट्यूबर अरमान मलिक को अपनी पत्नियों में से एक को किस करने के लिए कहा था, जिसके साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग हो। इस पर अरमान मलिक ने अपनी दूसरी पत्नी कृतिका को किस किया था। वहीं जब अरमान से केवल एक पत्नी के साथ बिस्तर पर सोने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी पहली पत्नी पायल मलिक को चुना और कहा कि पायल ज्यादा रोमांटिक हैं इसलिए उनके साथ अच्छा लगता है।
अरमान मलिक ने पहली पत्नी को बताया ज्यादा रोमांटिक
इसके बाद जब यूट्यूबर अरमान मलिक से पूछा गया कि वह किसे शो जीतते हुए देखना चाहते हैं तो उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी कृतिका को किस किया और कहा कि उनका दिल नरम है, ये शो उन्हीं को जीतना चाहिए। वहीं अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल को किस किया और कहा कि वह कृतिका से ज्यादा रोमांटिक हैं। उनके साथ यूट्यूबर को टाइम स्पेंड करने में अच्छा लगता है।
अरमान मलिक की लव स्टोरी
यूट्यबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ अपनी लव स्टोरी लोगों के सामने शेयर की और कहा कि उन्हें 6 दिन के अंदर ही पहली पत्नी पायल से प्यार हो गया था और 7वें दिन दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं पायल के घरवालों को अरमान मलिक बिल्कुल पसंद नहीं थे। ऐसे में यूट्यूबर शादी करने के लिए पायल अपने घर से भाग गई थीं।
अरमान मलिक की दूसरी शादी
'बिग बॉस ओटीटी 3' के मंच पर अरमान मलिक ने अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के बारे में बात करते हुए कहा- कृतिका पायल की दोस्त थीं और मेरे बेटे की जन्मदिन की पार्टी के लिए हमारे घर पर आई थीं। उनकी बाहर जाने की प्लानिंग थी लेकिन वह कैंसिल हो गई थी इसलिए वो हमारे घर पर ही रुक गई थीं। इसी दौरान अरमान मलिक को कृतिका से प्यार हो गया और 6 दिन के अंदर उन्होंने शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications