यूट्यूबर अरमान मलिक दोनों पत्नियों के चलते नहीं जा सके 'बिग बॉस 17', पायल-कृतिका ने की ये बड़ी गलती

Youtuber Armaan Malik: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' अब शुरू हो चुका है। गत 15 अक्टूबर 2023 को ग्रैंड प्रीमियर के साथ इस शो की शुरआत हुई है। इस शो में कई जाने माले सेलेब्स के साथ कई यूट्यूबर्स ने भी हिस्सा लिया है। शो के पहले दिन ही बिग बॉस के घर में खूब ड्रामेबाजी देखी गई। घरवालों ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए और जमकर लड़ाई की। आपको बता दें कि इस रिएलिटी शो में फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक को भी शामिल होना था लेकिन कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट तैयार होने से कुछ दिन पहले ही उन्हें इससे बाहर कर दिया गया। कहा जा रहा है कि इसकी वजह यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां हैं।

दोनों पत्नियों के चलते बिग बॉस 17 नहीं जा सके अरमान मलिक
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से खबर थी कि फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक बिग बॉस 17 में शामिल हो सते हैं लेकिन ऐन मौके पर उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। खबर है कि अरमान मलिक को इस शो से उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका की वजह से निकाला गया है। कहा जा रहा है कि दोनों पत्नियों ने अपने पति अरमान मलिक के बिग बॉस 17 में शामिल होने को लेकर अपने व्लॉग्स में कई बातें बताई थीं जो कि शो के नियम का उल्लंघन है।

Youtuber Armaan Malik

पायल और कृतिका ने की ये बड़ी गलती
खबर है कि पायल और कृतिका की गलती की वजह से ही यूट्यूबर अरमान मलिक का बिग बॉस 17 में शामिल होने का सपना टूट गया। आपको बता दें कि रिएलिटी शो बिग बॉस के मेकर्स कंटेस्टेंट्स के नाम की लिस्ट को आखिरी समय तक सबसे छुपाकर रखते हैं। हालांकि कई नामों को लेकर कयास लगाए जाते हैं लेकिन ग्रैंड प्रीमियर से पहले फाइनल लिस्ट किसी को पता नहीं चलती है।

शो के मेकर्स करवाते हैं अग्रीमेंट पर साइन
बिग बॉस के मेकर्स के अनुसार शो का हिस्सा बनाने के लिए जिन लोगों को अप्रोच किया जाता है उनसे अग्रीमेंट पर साइन कराए जाते हैं कि वह इस बारे में किसी के साथ कोई चर्चा नहीं करेंगे। उनसे साफ कह दिया जाता है कि वह बाहर न तो किसी के साथ इस विषय पर बात करेंगे और न ही इसे लेकर कोई वीडियो बनाएंगे। लेकिन यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियों, पायल और कृति ने अपने वीडियोज में पति के बिग बॉस 17 में जाने को लेकर बातें करते देखा गया था। जब ये बात मेकर्स को पता चली तो उन्होंने अरमान को इस शो का हिस्सा नहीं बनाया। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चार बच्चों के पिता हैं यूट्यूबर अरमान मलिक
आपको बता दें कि अरमान मलिक के इस वक्त चार बच्चे हैं, इनमें पायल के तीन और कृतिका का एक बच्चा है। दूसरी पत्नी से अरमान मलिक ने साल 2018 में शादी की थी। यूट्यूबर अरमान मलिक लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अरमान मलिक के हर एक वीडियो रिलीज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार अरमान मलिक की दो शादियों की वजह से फैंस उन्हें मुसलमान समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं है अरमान मलिक हिंदू हैं और उनका असली नाम संदीप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+