Armaan Malik: क्या मुसलमान हैं यूट्यूबर अरमान मलिक? जान से मारने की धमकी के बाद क्यों उठ रही है धर्म पर बात?
Youtuber Armaan Malik: सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर और यूट्यूबर अरमान मलिक इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर है कि यूट्यूबर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
अरमान मलिक को मिली जान से मारने की धमकी
आपको बता दें कि अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों के साथ पंजाब के चंडीगढ़ में रहते हैं। इसके अलावा बिजनेस के चलते उनका गुरुग्राम और दिल्ली भी आना-जाना लगा रहता है। फिलहाल यूट्यूबर और उनका पूरा परिवार काफी परेशानी में है।

वीडियो में अरमान मलिक ने किया बड़ा खुलासा
यूट्यूबर अरमान मलिक ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने लोगों को बताया था कि उन्हें और उनके परिवार को कुछ लोग जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। हालांकि बाद में अरमान मलिक ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया। उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।
अरमान मलिक ने कहा- मेरी गाड़ी का पीछा किया जा रहा है
अरमान मलिक का कहना है कि कुछ लोग उनके पीछे पड़े हैं। वह उन्हें और उनके परिवार के लोगों को फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही सब कुछ छीन लेने की भी बात कर रहे हैं। अरमान मलिक का कहना है कि कुछ लोग तो उनकी गाड़ी का पीछा भी कर रहे हैं।
अरमान मलिक को दो शादियों के लिए किया जाता है ट्रोल
-यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों और 4 बच्चों के साथ एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। हालांकि 2 पत्नियों के चलते उन्हें अक्सर ट्रोल भी होना पड़ता है। लोग सोशल मीडिया पर उनकी 2 शादियों का जमकर मजाक उड़ाते हैं।
-कई लोग इंटरनेट पर यूट्यूबर अरमान मलिक के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। इंटरनेट पर लोग अरमान मलिक और उनकी दो शादियों को लेकर कई तरह के सर्च भी करते रहते हैं। वहीं जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर यूट्यूबर अरमान मलिक के धर्म को लेकर तरह तरह के सवाल कर रहे हैं।
कौन सा धर्म मानते हैं अरमान मलिक?
-लोग ये जानना चाहते हैं कि यूट्यूबर अरमान मलिक हिंदू हैं या मुस्लिम। आपको बता दें कि एक पुारने व्लॉग में अरमान मलिक की दोनों पत्नियों ने इस बात का खुलासा किया था उनके पति अरमान मलिक कौन सा धर्म मानते हैं।
-अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने वीडियो में कहा था कि लोग पूछते हैं कि अरमान मलिक की कास्ट क्या है, वो कौन सा धर्म फॉलो करते हैं। इसके बाद उसी व्लॉग में अरमान मलिक बोलते हैं- हिंदू या मुस्लिम कुछ नहीं होता है, ऊपरवाले ने हमें हिंदू समाज में पैदा किया है और सबकुछ भगवान ने ही बनाया है।
-वहीं अरमान मलिक की दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका कहती हैं- हम किसी भी जाति-धर्म को नहीं मानते हैं। सबकुछ ऊपरवाले की ही देन है। आपको बता दें कि अरमान मलिक के इस वक्त चार बच्चे हैं, इनमें पायल के तीन और कृतिका का एक बच्चा है। दूसरी पत्नी यानी कृतिका से अरमान मलिक ने साल 2018 में शादी की थी।
क्या है अरमान मलिक का असली नाम?
यूट्यूबर अरमान मलिक लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अरमान मलिक का हर एक वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा जाता है। जानकारी के अनुसार अरमान मलिक ने दो शादियों की हैं और इसी वजह से लोग उन्हें मुसलमान समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं है अरमान मलिक हिंदू हैं और उनका असली नाम संदीप है।












Click it and Unblock the Notifications