क्या यूट्यूबर अरमान मलिक ने कर ली नई शादी? 2 नई लड़कियों को ले आए घर, कहा- पुरानी पत्नियों को निकाल दूंगा...

Youtuber Armaan Malik Video: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन तीनों के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

अरमान मलिक की दो पत्नियां और 4 बच्चे
अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों और चार बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। यूट्यूबर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि कई लोग उन्हें 2 शादियां प्रमोट करने का आरोप लगाते हुए जमकर ट्रोल भी करते हैं।

youtuber armaan malik

नए वीडियो में नई लड़कियों के साथ नजर आए अरमान मलिक
इन दिनों अरमान मलिक का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरमान मलिक दो नई लड़कियों के साथ नजर आ रहे हैं। लड़कियों ने नई दुल्हन की तरह हाथ में चूड़ा पहना होता है। वीडियो में अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका से कहते हैं कि उन्होंने दो नई शादियां कर ली हैं और वह पुरानी पत्नियों को घर से निकाल देंगे।

पति अरमान को देख घबरा जाती हैं कृतिका
पति अरमान मलिक से ऐसी बात सनते ही कृतिका घबरा जाती हैं और कहती हैं कि वह पायल से इस बात की शिकायत करेंगी। वहीं अरमान मलिक भी कृतिका से कहते हैं कि जिसको चाहे बता दो अब तो मेरी नई पत्नियां यहां रहेंगी। वहीं अरमान मलिक खुद डरते हुए अपनी पहली पत्नी पायल से कहते हैं कि काम के सिलसिले में उन्हें इन दिनों लड़कियों को घर लाना पड़ा है।

पायल ने लगाई कृतिका को डांट
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कृतिका अपनी दोस्त पायल से अरमान मलिक की शिकायत करती हैं तो वह उल्टा उन्हें डांट देती हैं और कहती हैं कि जो अरमान कर रहे हैं वो सही है, अब आदमी काम भी न करे। ऐसे में कृतिका को कुछ समझ में नहीं आता है।

https://youtube.com/shorts/feLllSimIBk?si=T-nnlerlxOYZuHHn

अरमान मलिक का प्रैंक वीडियो
आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक का ये वीडियो असल में एक प्रैंक वीडियो था जो वो अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ करना चाहते थे। वह कृतिका को परेशान करना चाहते थे ताकि वह उन दोनों लड़कियों को देखकर डर जाएं।

'मेरे लिए दोनों पत्नियां बराबर हैं'
कुछ समय पहले यूट्यूबर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर कहा था कि भले ही उन्होंने 2 शादियां की हैं लेकिन वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ बहुत ही अच्छे से पेश आते हैं। वह दोनों को एक जैसा सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा है- मैं दोनों पत्नियों के साथ खाना नहीं खाता। मैंने अपने पैरेंट्स को भी क्लोज आते हुए नहीं देखा है तो मेरे लिए भी ये सब सोशल मीडिया पर दिखाया संभव नहीं।

'मेरे संस्कार बहुत ही अच्छे हैं'
अरमान मलिक ने कहा था- मैंने दो शादियां की हैं लेकिन मैं उनके साथ की ऐसी कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करता जो कि हमारी नजर में आपत्तिजनक हो। ये मेरे संस्कार नहीं है। उन्होंने आगे कहा- मेरी पहली पत्नी पायल मेरी एक बहुत ही अच्छी दोस्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+