Yograj Singh: क्रिकेटर ही नहीं एक्टर भी हैं युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह, जानें अब क्या करते हैं काम?
Yograj Singh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और उनके पिता योगराज सिंह इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक समय पर खुद भी क्रिकेटर रह चुके योगराज सिंह अपनी पर्सनल लाइफ और बयानबाजी को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं।
कौन हैं युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह
हाल में ही योगराज सिंह ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान कई अहम बातों को लेकर टिप्पणी की है जिस पर अब जमकर विवाद हो रहा है। योगराज सिंह का बयान इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी के जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

योगराज सिंग का एक्टिंग करियर
आपको बता दें कि युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक एक्टर भी हैं और उन्होंने कई फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग की है। योगराज सिंह ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ मूवीज में भी काम किया है।
-योगराज सिंह को फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में भी देखा गया था। इस फिल्म में योगराज सिंह ने कोच रणवीर सिंह का किरदार निभाया था। फिल्ममें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।
-वहीं साल 2024 में योगराज सिंह साउथ के फेमस एक्टर कमल हासन के साथ फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आए थे। एस शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने काफी अच्छा अभिनय किया था।
-इसके अलावा योगराज सिंह ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के पिता का रोल निभाया था। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में योगराज सिंह के एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।
क्रिकेट की कोचिंग देते हैं योगराज सिंह
आपको बता दें कि युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हिंदी और साउथ के अलावा कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। 'बीवी रजनी' फिल्म में उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। वहीं योगराज सिंह फिल्मों में काम करने के अलावा आज भी क्रिकेट की कोचिंग देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications