'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत से फैंस को लगा झटका, ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत

टेलीविजन के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेमस एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। टेलीविजन शो से एक्ट्रेस ने घर-घर में पहचान बनाई थी।

Vaishali Takkar Dies: टेलीविजन के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेमस एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। वैशाली इंदौर में अपने घर पर आज यानी 16 अक्टूबर को मृत पाई गईं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस की मानें, तो एक्ट्रेस के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। 'बिग बॉस' में भी वैशाली ने पार्टिसिपेट किया था।

Vaishali Takkar

वैशाली ठक्कर के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा,जब खबर मिली कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। उज्जैन के महिदपुर से ताल्लुक रखने वाली वैशाली के ख्वाब बेहद ऊंचे थे। अपने ख्वाबों को उड़ान देने के लिए ही वे उज्जैन से मुंबई चली गईं।

पिछले एक साल से वैशाली इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कॉलोनी में रह रही थीं। वैशाली के साथ-साथ उनका छोटा भाई और पिता भी रह रहे थे। एक्ट्रेस के पिता का वहां खुद का बिजनेस था।

वैशाली ने अपने करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से की थी। इस सीरियल से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। फैंस के भी पॉपुलर एक्ट्रेस वैशाली के यूं अचानक दुनिया छोड़ने के बाद से उनके फैंस काफी सदमे में हैं।

बताते हैं कि वैशाली की केन्या के सर्जन अभिनंदन सिंह से सगाई हुई थी। एक्ट्रेस ने सगाई की वीडियोज भी फैंस के साथ शेयर की थी। लेकिन कुछ वक्त बाद ही वैशाली ने सगाई तोड़ भी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने सगाई के पोस्ट और वीडियोज भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+