Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: प्यार, धोखा और जुनून की नई कहानी, वेब सीरीज का दमदार ट्रेलर रिलीज
Yeh Kaali Kaali Ankhein 2 Trailer Out: साल 2022 में रिलीज हुई रोमांटिक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें' ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस दमदार वेब सीरीजी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब इस सीरीज के दूसरे पार्ट को लकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। साथ की इसके दूसरे सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
'ये काली काली आंखें 2' का ट्रेलर रिलीज
वेब सीरीज के पहले सीजन की कहानी एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुई थी, जिसने लोगों के अंदर एक सस्पेंस खड़ा कर दिया था। अब करीब दो साल बाद इस सीरीज का दूसरा सीजन आ रहा है। आज यानी 13 नवंबर 2024 को 'ये काली काली आंखें 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

कहानी थोड़ी ज्यादा खतरनाक होने वाली है
ट्रेलर देखकर ये लग रहा है कि इस बार की कहानी थोड़ी ज्यादा खतरनाक होने वाली है। वहीं सीजन 2 में गुरमीत चौधरी की भी एंट्री हुई है। ट्रेलर में श्वेता त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला और अरुणोदय सिंह की भी झलक देखने को मिलती है।
'वो मर नहीं रही और उसने हमें जीने लायक नहीं छोड़ा'
'ये काली काली आंखें' के सीजन 2 का ट्रेलर कुल दो मिनट का है और ये पहले सीजन के मुकाबले ज्यादा डार्क, मसालेदार और खतरनाक भी है। एक प्रेमी का जुनून उसे किस हद तक ले जा सकता है, सीरीज में यही कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है जिसमें कहा जाता है- वो मर नहीं रही और उसने हमें जीने लायक नहीं छोड़ा।
जानलेवा खेल में गुरमीत चौधरी की एंट्री
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि फिरौती की रकम बढ़कर 100 करोड़ रुपये हो गई है। विक्रांत (ताहिर राज भसीन) की वजह से पिछले सीजन में पूर्वा (आंचल सिंह) के अपहरण से जुड़े चौंकाने वाले राज सामने आए थे। वहीं कई लोगों की जान को खतरे में है। दो मिनट के ट्रेलर में धोखा, जानलेवा जुनून और बदले की आगे, सबकुछ दिखाई दे रहा है।
कहां और कब देख सकेंगे ये सीरीज
सीरीज के दूसरे पार्ट में सस्पेंस भी बढ़ता जा रहा है। इस सीजन के जानलेवा खेल में गुरमीत चौधरी की एंट्री हुई है। वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें 2' के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ सेनगुप्ता हैं। नए सीजन में कई नए राज खोलने की कोशिश की गई है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 22 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications