Year Ender 2023: साल 2023 में इन सितारों का रहा बोलबाला, बड़े पर्दे पर मचाया गर्दा, देखें लिस्ट

Biggest Star 2023: साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा। इस साल कई सितारों का सिक्का चला और उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सनी देओल जैसे बड़े एक्टर्स शुमार हैं। जिनकी फिल्मों ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई की।

1. शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस लिस्ट नंबर 1 पर हैं। एक्टर ने फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक किया था। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी किंग खान की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। यही वजह है कि पठान ने वर्ल्डवाइट 1000 करोड़ के आसपास का कारोबार किया। वहीं हाल ही में उनकी फिल्म जवान भी सुपरहिट साबित हुई।

Shah Rukh Khan

2. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इस साल फिल्म पठान और जवान में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। दिलचस्प बात ये है कि दोनों फिल्मों ने ही इस साल हिंदी सिनेमा में रिकॉर्ड तोड़े।

कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की इस साल की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई। उनकी फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। लेकिन फिल्म सत्यप्रेम की कथा में उनकी एक्टिंग और किरदार को काफी पसंद किया गया। इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की।

4. अक्षय कुमार
पिछले साल अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस साल भी उनकी फिल्म सेल्फी रिलीज हुई। इसके अलावा वह फिल्म ओमएमजी 2 में भी नजर आए थे। फिल्म ने ठीक-ठाक कारोबार किया था। हालांकि एक्टर ने अपने किरदार से फैंस को काफी इंप्रेस किया।

5. सनी देओल
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की पिछले काफी समय से कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई। लेकिन गदर 2 उनके करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड जबरदस्त कारोबार किया था। गदर 2 सनी देओल के करियर की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+