Year Ender 2023: आलिया की 'राहा' से, बिपाशा की 'देवी' तक... इन सेबेल्स ने दिखाई नन्हीं परियों की झलक
Year Ender 2023: साल की शुरुआत में कई मशहूर हस्तियों की प्रेग्नेसी की खबरें चर्चा में रही थीं। ऐसे में साल के अंत तक कई अभिनेत्रियां मां बनीं। इस साल लड़कियों का ही बोलबाला रहा। फिर चाहे आलिया भट्ट हो या फिर बिपाशा बसु या हाल ही में बच्चियों की झलक दिखाने वाली रुबीना।
जब फैंस के फेवरेट सेलेब्स के पेरेंट्स बनने की खबरें आईं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ऐसे में सबको इंतजार था तो अपने फेवरेट सेलेब के बच्चे को देखने का। हाल के दिनों में सेलेब्स ने ये इंतजार खत्म करते हुए फैंस को सरप्राइज भी दिया। चलिये बात करते हैं उन अभिनेत्रियों की, जिन्होंने हाल ही में अपनी नन्हीं परियों के चेहरे फैंस को दिखाए हैं।

आलिया भट्ट
क्रिसमस के मौके पर आलिया और ऱणबीर ने फैंस को एक क्यूट सा सरप्राइस देते हुए राहा का चेहरा आखिरकार दिखा ही दिया। ऐसा नहीं है कि राहा को मम्मी-पापा संग पहले स्पॉट ना किया गया हो। मगर क्रिसमस के मौके पर आखिरकार आलिया ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखा दिया। खुद पापा रणबीर अपनी गोद में राहा को लेकर आए। राहा की क्यूटनेस से फैंस की नजरें ही नहीं हट पाईं। जहां देखो वहां उसकी तस्वीरें वायरल होने लगीं।
राहा को क्रिसमस थीम के हिसाब से ही तैयार किया गया था। व्हाइट ड्रेस के साथ रेड शूज राहा पर खूब जच रहे थे। राहा को देखकर हर कोई भावुक हो गया। पैपराजी भी सो क्यूट सोक्यूट कहने से खुद को रोक नहीं पाए।
बिपाशा बासु
एक्ट्रेस बिपाशा बासु और करण ग्रोवर ने भी अपनी बेटी की तस्वीर फैंस के साथ साझा की। बेटी देवी बेहद प्यारी लग रही थीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को देवी की फोटो दिखाई। ऐसे में आलिया रणबीर की राहा के अलावा फैंस को बिपाशा की देवी की भी झलक मिली तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।
रुबीना दिलैक
हाल ही में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपनी जुड़वा बच्चियों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। रुबीना ने पहली बार अपनी बच्चियों की खबर फैंस को दी। इससे पहले एक्ट्रेस की फिटनेस ट्रेनर ने इस बात की खबर दी थी कि एक्ट्रेस को जुड़वा बच्चियां हुई हैं लेकिन इस खबर पर ठप्पा लगाने वाला कोई भी नहीं था। ऐसे में इसे फैंस भी मात्र एक अफवाह समझकर भूल गए।
अब जब रुबीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पति अभिनव के साथ तस्वीरें शेयर कीं तो फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। कमेंट सेक्शन में बधाईयों का तांता लग गया।












Click it and Unblock the Notifications