Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Year Ender 2021: बॉलीवुड के इन एक्‍ट्रेस- एक्‍टर ने इस साल रचाई शादी

मुंबई, 02 दिसंबर। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्‍ट्रेस में शुमार कैटरीना कैफ आखिरकार अब जल्‍द शादी के बंधन में बंधने जा रही है। कैटरीना कैफ एक्‍टर विक्‍की कौशल की दुल्‍हनिया बनने वाली हैं। राजस्‍थान में हो रही उनकी शाही शादी इन दिनों सुर्खियों में है। वर्ष 2021 केवल कैटरीना के जीवन के खास पलों को लेकर अलविदा नहीं हो रहा बल्कि इस साल कई एक्‍टर एक्‍ट्रेस ने सात फेरे लेकर एक शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं।

राजकुमार और पत्रलेखा की शादी

राजकुमार और पत्रलेखा की शादी

15 नवंबर 2021 को एक्‍टर राजकुमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में शादी की। उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। राजकुमार और पत्रलेखा की जोड़ी को फैंस का जबदस्‍त प्‍यार मिला। उनकी सिंपल मैरिज का अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

Recommended Video

    Katrina Vicky Wedding: Salman khan की फैमिली को नहीं मिला Wedding Invition? | वनइंडिया हिंदी
    यामी गौतम आदित्‍य धर की शादी

    यामी गौतम आदित्‍य धर की शादी

    4 जून 2021 को यामी गौतम और आदित्‍य धर शादी के बंधन में बंधे। यामी अपनी उरी फिल्‍म के रिलीज के चंद दिन बाद ही शादी की और सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्‍वीरें डालकर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था।। यामी नमें अपनी मां की साड़ी पहन कर आदित्‍य धर के साथ सात फेरे लिए। इतना ही नहीं वो दुल्‍हन का मेकअप करने के लिए पार्लर तक नहीं गई उनकी बहन ने उन्‍हें तैयार किया था। दुल्‍हन बनी यामी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    अंगिरा धर आनंद तिवारी की शादी

    अंगिरा धर आनंद तिवारी की शादी

    अप्रैल 2021 को एक्‍ट्रेस अंगिरा धर और फिल्‍म डॉयरेक्‍टर आनंद तिवारी ने सीक्रेट शादी कर ली। सभी को तभी भनक पड़ी जब दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की।कोरोना के चलते केवल परिवार के सदस्‍य और बेहद करीबी मेहमान ही इस शादी में शामिल हुए थे।

    दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी

    दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी

    फरवरी 2021 में हिंदी फिल्‍मों की खूबसूरत एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी रचाई।दोनों की ये दूसरी शादी थी इसके साथ ही इस शादी में कन्‍यादान और विदाई की रस्‍में नहीं हुई। दीया और वैभव की शादी की सबसे खास बात थी कि दोनों की शादी एक महिला पंडित ने करवाई थी।

    वरुण धवन नताशा की शादी

    वरुण धवन नताशा की शादी

    जनवरी 2021 को एक्‍टर वरूण धवन ने अपनी सालों पुरानी गर्ल फ्रेंड नताशा के संग सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियों बटोरी थी। ये शादी परिवार जनों की मौजूदगी में अलीबाग में हुई थी क्‍यों कि उस समय कोरोना की दूसरी लहर पीक पर थी। इस कारण मेहमानों को आमंत्रित नहीं किया गया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+