Toxic: यश का दिखा हिंसक अवतार, रिलीज होते ही इंटरनेट में मचाया तहलका, कैसा है टॉक्सिक का टीजर?
Toxic Teaser: कन्नड़ सुपरस्टार Yash की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown Ups का टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। निर्देशक Geetu Mohandas की यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गैंगस्टर ड्रामा पर आधारित यह कहानी गोवा की चमकदार लेकिन खतरनाक दुनिया को सामने लाती है, जहाँ ड्रग्स, सत्ता और विश्वासघात का खेल चलता है।

टीजर की शुरुआत एक सख्त चेतावनी भरे संवाद से होती है, जो आने वाले टकराव का संकेत देता है। इसके बाद यश का दमदार अंदाज़ देखने को मिलता है। एक दृश्य में वे जकूजी में बैठे दिखाई देते हैं और आत्मविश्वास से कहते हैं कि खेल तभी खत्म होगा जब वे चाहेंगे। टीजर में कसीनो, खून-खराबे और हिंसा के तीखे दृश्य हैं, जो फिल्म की गहरी और डार्क टोन को उजागर करते हैं। अंतिम क्षणों में उनका प्रभावशाली डायलॉग फिल्म के भावनात्मक आयाम की झलक देता है।
कहानी ऐसे नायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी विरासत पर नहीं बल्कि अपनी इच्छाशक्ति और रणनीति के दम पर साम्राज्य खड़ा करता है। गोवा के शांत समुद्र तटों के पीछे चल रही अवैध गतिविधियाँ और सत्ता संघर्ष इस फिल्म की पृष्ठभूमि बनते हैं। एक्शन के साथ-साथ इसमें मानसिक द्वंद्व और जटिल रिश्तों की परतें भी दिखाई देंगी।
फिल्म की स्टारकास्ट भी चर्चा में है। यश के साथ Nayanthara और Kiara Advani मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा Tara Sutaria, Huma Qureshi, Rukmini Vasanth, Akshay Oberoi और Sudev Nair भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म को मूल रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब कर पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का क्लैश रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से है। टॉक्सिक काफी दिनों से रिलीज का इंतजार कर रही है। अब देखना ये है कि दोनों में कौन सी फिल्म बाजी मारती है।












Click it and Unblock the Notifications