यश दासगुप्ता ने पहली बार किया खुलासा, प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे करते थे नुसरत जहां की डिमांड पूरी
यश दासगुप्ता ने पहली बार किया खुलासा, प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे करते थे नुसरत जहां की डिमांड पूरी
कोलकाता, 30 दिसंबर: अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां हमेशा अपनी लव लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पहले बिजनेसमैन निखिल जैन से नुसरत ने शादी की और फिर उसे अमान्य बताकर तलाक ले लिया। उसके बाद वह एक्टर यश दासगुप्ता के बच्चे की मां बनीं। हालांकि नुसरत और यश दासगुप्ता ने अब कबूल कर लिया है कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अब यश दासगुप्ता ने नुसरत जहां की प्रग्नेंसी के दौरान की बातों का खुलासा किया है। यश दासगुप्ता ने बताया है कि वो कैसे प्रेग्नेंसी के दौरान नुसरत जहां की डिमांड पूरी करते थे। यश दासगुप्ता ने कहा कि प्रग्नेंसी के दौरान मीडिया वालों से बचकर रहना ज्यादा मुश्किल था।

यश ने बताया, प्रेग्नेंट नुसरत को मीडिया से बचाना कितना मुश्किल था
अभिनेता और राजनेता यश दासगुप्ता और नुसरत जहां हाल ही में एक रेडियो शो 'इश्क विद नुसरत' में आए थे। इस शो में यश ने बताया, '' जब नुसरत तीन महीने की प्रेग्नेंट थी तो अचानक उसने मुझसे रोमांटिक ड्राइव पर चलने को कहा। लेकिन नुसरत ने कहा कि वह मीडिया के सामने नहीं आना चाहती हैं क्योंकि वह बिना कोई मेकअप के एक आम महिला की तरह बाहर जाना चाहती हैं, वह नहीं चाहती थी की मीडियाकर्मी उनकी फोटो क्लिक करें। हम बाहर जब ड्राइव पर निकले तो कुछ मीडिया के लोग हमारा पीछा कर रहे थे। मैं किसी तरह उनको चकमा देकर उनसे निकल पाया था।''

'जरूरी नहीं हम 24×7 अच्छे दिखें...'
यश दासगुप्ता ने कहा, ''एक्टर और एक्ट्रेस की सबसे बड़ी परेशानी ये है कि उन्हें हमेशा अच्छा दिखना होता है लेकिन यह 24×7 ये संभव नहीं है। हम यहां अब इन अच्छे कपड़े पहन कर बैठे हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि हम हर समय ऐसे ही रहते हैं। घर में एक्ट्रेस ऐसी नहीं होतीं, इसलिए उन्हें डर रहता है कि कहीं दर्शकों को उनका वो लुक ना मिल जाए। लॉन्ग ड्राइव के वक्त हम घर के कपड़ों में बिना मेकअप के गए थे। जब हम कार में बैठने वाले थे, अचानक उसी वक्त मीडियावालों ने हमें देख लिया था। इसके बाद कार का पीछा करते हुए जो हुआ वह लुका-छिपी का खेल था।''

' नुसरत मजे ले रही थीं क्योंकि वह बहुत फिल्मी हैं...'
यश ने आगे कहा, हमारी कार के पीछे मीडिया वाले थे और मैं इस कोशिश में था कि किसी भी तरह मैं इनसे बच जाऊं। लेकिन नुसरत इन सभी चीजों के मजे ले रही थीं...क्योंकि वह बहुत फिल्मी हैं। खैर "हम बच गए थे और आखिरकार हम वहीं पहुंच गए, जहां हमें जाना था।''

अगस्त 2021 में नुसरत और यश बने माता-पिता
नुसरत और यश इस साल अगस्त में माता-पिता बने हैं। अगस्त 2021 में नुसरत ने अपने बेटे यिशान को जन्म दिया है। नुसरत अक्सर इंस्टाग्राम पर बच्चे की झलकियां शेयर करती हैं, वहीं इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि उनका चेहरा सामने न आए।

इस फिल्म में एक-साथ नजर आएंगे नुसरत और यश
नुसरत और यश एक बंगाली फिल्म में एक साथ नजर आएंगे, जिसका नाम टमास्टरमोशाई अपनी किचू देखनेनी है'। फिल्म के डायरेक्टर हैं शीलादित्य मौलिक। फिल्म पश्चिम बंगाल की छात्र राजनीति पर आधारित है। नुसरत और यश ने पिछले महीने अपनी फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें शेयर की थीं।












Click it and Unblock the Notifications