यामी गौतम और आदित्य धर की शादी को पूरा हुआ एक साल, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में पति को दी बधाई
यामी गौतम और आदित्य धर की शादी को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति को खास अंदाज में बधाई दी है।
मुंबई, 4 जून: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्म निर्देशक आदित्य धर आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। बीते 4 जून को हिमाचल की वादियों में गुपचुप शादी कर दोनों ने सभी को चौंका दिया था। बिना किसी शोर शराबे और पूरे रीति-रिवाज के साथ इस शादी ने लोगों का काफी इंप्रेस किया।

अब इस खास मौके पर यामी ने पति को बधाई दी है। एक्ट्रेस ने शादी की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें शादी की रस्म को दिखाया है। कैप्शन में यामी ने लिखा- 'आप जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए आप कौन हैं, मैं हमेशा आभारी रहूंगी कि आप मेरे जीवन में हैं। पहली सालगिरह की शुभकामनाएं।'
वीडियो में दिखा यामी का पुश्तैनी घर
वीडियो में देखा जा सकता है कि इसकी शुरुआत पहाड़ों की हसीन वादियों से होती है। इसके बाद यामी के पुश्तैनी घर को दिखाया जाता है, जहां एक्ट्रेस के हाथों में मेहंदी लगती है। आदित्य उनके पास बैठे हंसी-मजाक कर रहे हैं। येलो कलर के सूट में यामी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। यामी का सिंपल लुक बेहद अट्रैक्टिव लग रहा है। इसके बाद दोनों को वरमाला, फेरे और सात वचन लेते हुए देखा जा सकता है।
दोस्ती से हुई प्यार की शुरुआत
बताते चलें कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। साल 2019 में आई फिल्म 'उरी द स्ट्राइक' के सेट पर दोनों की बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए।
इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और 4 जून 2021 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, शादी के दिन तक भी इनके रिलेशनशिप की किसी को भनक तक नहीं लगी। यामी और आदित्य ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की।












Click it and Unblock the Notifications