अब्दू रोजिक ही नहीं, दुनिया की सबसे छोटी महिला भी 'बिग बॉस' में मचा चुकी हैं तहलका, सलमान खान के भी उड़े होश

ये पहली बार नहीं है जब अब्दू जैसा कोई इतना क्यूट और छोटे कद वाला कंटेस्टेंट बिग-बॉस में आया हो, इससे पहले भी छोटी हाउट वाली एक कंटेस्टेंट अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत चुकी हैं।

मुंबई, 4 अक्टूबर: 'बिग-बॉस 16' की हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। इस बार शो में काफी दिलचस्प कंटेस्टेंट्स आए हैं। शो का हिस्सा और दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दू रोजिक को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब्दू की क्यूटनेस पर लोग फिदा हो रहे हैं। अब्दू की पॉपुलैरिटी भी कुछ कम नहीं है। बिग-बॉस के घर से बाहर भी अब्दू को इंडिया में लोगों का खूब प्यार मिला। लेकिन आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कोई इतना क्यूट और छोटे कद वाला कंटेस्टेंट बिग-बॉस में आया हो, इससे पहले भी छोटी हाउट वाली एक कंटेस्टेंट अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत चुकी हैं।

अब्दू से पहले ज्योति ने मचाया धमाल

अब्दू से पहले ज्योति ने मचाया धमाल

आपको याद होगा कि ये पहली बार नहीं है जब किसी छोटे कद वाले शख्स ने बिग-बॉस ज्वाइन किया हो। अब्दू रोजिक से पहले दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ज्योति आम्गे भी बिग-बॉस में नजर आ चुकी हैं। ज्योति की एंट्री से बिग-बॉस की टीआरपी में भारी इजाफा हुआ था।

ज्योति की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

ज्योति की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

ज्योति बिग बॉस के घर में मेहमान बनकर 10 दिनों के लिए आई थीं। लेकिन सिर्फ इन 10 दिनों में ही ज्योति दर्शकों का दिल जीत लिया था। सभी लोग सिर्फ ज्योति के बारे में ही बात कर रहे थे। खुद सलमान खान भी ज्योति की क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे।

सलमान को बुलाया 'सल्लू भाई'

शो से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है, जब ज्योति ने वीकेंड का वार में सलमान खान को ही प्रपोज कर दिया। ये सुनकर भाईजान भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं, एक बार तो ज्योति ने सलमान खान को सल्लू भाई भी कहा। सलमान खान खूब हंसे।

शर्म से लाल हुए सलमान

शर्म से लाल हुए सलमान

सलमान खान ने ज्योति से कहा कि आपके अंदर खूब टैलेंट है। इसके बाद ज्योति ने सलमान खान को एक प्यारी से पोएट्री भी सुनाई। इस दौरान वे भाईजान को टॉन्ट भी मारती दिखीं। ज्योति ने सलमान से ये भी पूछा के वे शादी क्यों नहीं कर रहे हैं शायद अपने बाल सफेद होने का इंतजार कर रहे हैं।

इतनी है ज्योति आम्गे की हाईट

बताते चलें कि ज्योति आम्गे दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं। उनका जन्म नागपुर में साल 16 दिसंबर साल 1993 में हुआ था। ज्योति की हाईट सिर्फ 2 फीट ही है। ज्योति की हाईट के चलते वे अपना नाम गिनीज बुक में भी दर्ज करवा चुकी हैं।

ज्योति को है एकोंड्रोप्लासिया नामक बीमारी

ज्योति को है एकोंड्रोप्लासिया नामक बीमारी

ज्योति को एकोंड्रोप्लासिया नाम की बीमारी है। ये एक ऐसा रोग है, जिसका असर हड्डियों पर पड़ता है और उनके वजन से हाईट नहीं बढ़ पाती। बचपन में हाईट कम होने की वजह से ज्योति को काफी चिढ़ाया जाता था। लेकिन फिर उन्होंने अपनी इसी कमजोरी को अपनी ताकत बना लिया।

नागपुर में रहती हैं ज्योति

नागपुर में रहती हैं ज्योति

ज्योति अपने परिवार के साथ नागपुर में रहती हैं। वे एक्टिंग भी कर रही हैं। ज्योति अमेरिकन हॉरर स्टोरी शो में भी नजर आ चुकी हैं। कोरोना की वजह से उनके काफी एक्टिंग प्रोजेक्ट्स रुक गए। हालांकि बहुत जल्द वे अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करेंगी। उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+