World Heart Day: इन मशहूर सितारों के दिल ने समय से पहले दिया धोखा, आखिर कैसे बचें हार्ट अटैक से?
कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बना। हार्ट अटैक बेहद कॉमन परेशानी बनता जा रहा है। ऐसे में कुछ छोटी-छोटी चीजें अपनाकर इस बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।
मुंबई, 29 सितंबर: फिल्मी दुनिया से कई सितारों ने वक्त से बहुत पहले ही सबको अलविदा कह दिया। इनके जाने से न सिर्फ परिवार बल्कि फैंस को भी गहरा झटका लगा, जिसे भुला पाना लगभग नामुमकिन सा है। ये सितारे फैंस को इतनी यादें दे गए, कि इनका जाना गहरी चोट दे गया। इंडस्ट्री से कई ऐसे सितारे हैं, जो हार्ट अटैक पड़ने की वजह से चल बसे। कई ऐसे भी सितारे रहे, जिन्हें पहले से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं रही होंगी, लेकिन इन सितारों की मौत के पीछे की वजह अचानक आया हार्ट अटैक रहा। सेलेब्स की अचानक हुई ये मौतें फैंस के लिए काफी शॉकिंग थीं। चलिये आज विश्व हार्ट दिवस के मौके पर ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बात करते हैं, जिनके दिल ने उन्हें वक्त से बहुत पहले ही धोखा दे दिया और वे सबको छोड़कर दूसरी दुनिया में चले गए।
Recommended Video

राजू श्रीवास्तव
अपनी कॉमेडी से हंसा-हंसा कर सबका पेट दर्द करने वाले गजोधर भईया ने बीते 21 सितंबर को सबको अलविदा कह दिया। 10 अगस्त से राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती थे। जिंदगी और मौत से जूझ रहे राजू ने आखिरकार दुनिया छोड़ दी और फैंस को गहरा सदमा दे दिया।

केके
अपनी शानदार आवाज से फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिंगर केके लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ही नीचे गिर पड़े थे। फैंस को काफी शॉक लगा, जब अचानक सिंगर की मौत की खबर सबके सामने आई। फैंस के सामने गाना गा रहे केके के फैंस को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि ये उनकी आखिरी परफॉर्मेंस होगी।

दीपेश भान
भाभीजी घर पर हैं में मलखान का फेमस किरदार निभाने वाले दीपेश भान का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था। क्रिकेट खेलते वक्त अचानक वे नीचे गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया।

सिद्धार्थ शुक्ला
बेहद यंग और टेलेंटेड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अभी अपने करियर की ऊंचाइयों को बस छू ही रहे थे कि उनके निधन की खबर ने सबको हिला कर रख दिया। बेहद फिट दिखने वाले और खूब एक्टिव रहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की वजह भी हार्ट अटैक ही बताई गई। एक्टर का निधन 2 सितंबर साल 2021 को हुआ था।

राज कौशल
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूर और अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन 30 जुलाई साल 2021 को हुआ था। पति के जाने के बाद मंदिरा काफी अकेली पड़ गईं। एक्ट्रेस ने कई दफा सोशल मीडिया में पति को लेकर पोस्ट कर फैंस को भावुक भी किया है।

हार्ट अटैक के कॉमन रीजन
बताते चलें कि हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ रहे हैं। ये एक ऐसी समस्या है, जिसमें अचानक ही शख्स का शरीर उसका साथ छोड़ देता है। इसका मुख्य कारण स्ट्रेस बताया जाता है। स्ट्रेस अगर बढ़ जाए, तो डिप्रेशन जैसी सीरियस परेशानियां खड़ी कर सकता है। युवाओं की बात करें, तो उन्हें ज्यादातर स्ट्रेस के कारण ही हार्ट अटैक आता है।

बीमारी से कैसे बचें?
शेड्यूल कितना भी बिजी हो, खुद के लिए हमेशा वक्त निकालना चाहिए। किसी न किसी तरीके से एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। योग का रूटीन बेहद ही बढ़िया है। ये न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक तौर पर भी हेल्दी रखने में सहायक है। वहीं खान-पान भी अच्छा रखना बेहद जरूरी है। फल, हरी सब्जियां और पानी खूब पीना चाहिए।

रेगुलर हेल्थ चेकअप जरूरी
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो 30 की उम्र के बाद हर शख्स को रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए। इससे शरीर में होने वाली छोटी परेशानी को भी इनीशियल स्टेज पर दूर कर किसी बड़ी परेशानी से आसानी से बचा जा सकता है।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
'सरके चुनरिया' सॉन्ग विवाद में नया मोड़, Nora Fatehi का बड़ा बयान, खोला AI पोस्टर का राज -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग -
Dhurandhar 2 Spoiler: 'बड़े साहब' का खुला राज, कौन है 'ल्यारी का किंग'? दूसरे पार्ट में इस एक्टर ने जीता दिल -
Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका, ओपनिंग पर टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications