World Cup 2023: वर्ल्ड कप को लेकर एक्साइटेड हैं आयुष्मान खुराना, फाइनल मैच देखने जाएंगे अहमदाबाद
World Cup 2023: भारत के लिए आज का दिन 19 नवंबर 2023 ऐतिहासिक दिन होने वाला है। लगभग 20 साल बाद वर्ल्ड का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहा है। इस मैच को लेकर आम लोगों से बॉलीवुड सेलेब्स सभी बेहद एक्साइटेड हैं। ऐेसे में मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह आज मैच देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
आपको बता दें कि, वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है तमाम बॉलीवुड सितारे ये मैच देखने अहमदाबाद पहुंचेंगे। ऐसे में आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया कि वह स्टेडियम में फाइनल मैच देखने जाएंगे।

आयुष्मान खुराना अक्सर इंडिया के मैच जीतने पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर करते हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि उन्हें क्रिकेट काफी पसंद है। अब उन्होंने अपने नाम की जर्सी की फोटो शेयर की और कैप्शन पर लिखा, 'मैं दिल में बहुत सारी उम्मीद के साथ शानदार नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल देखने जा रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय 2003 को भूला है। आओ भारत, इसे फिर से घर ले आओ, लड़कों'।
आपको बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमिफाइनल का मैच देखने के लिए तमाम बॉलीवुड एक्टर्स स्टेडियम पहुंचे थे। जिसमें जॉन अब्राहम, रजनीकांत, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मौजूद थे। अब खबर आ रही है वर्ल्ड कप देखने के लिए अहदाबाद के स्टेडियम में कई सितारे जाएंगे। जियमें आयुष्मान खुराना का नाम कंफर्म हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications