ऐश्वर्या राय को देखकर क्यों बौखलाई ये महिला? सरेआम जोर से चिल्लाई और फिर... आखिर क्या है दोनों का रिश्ता?
Aishwarya Rai Video: ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने जलवे बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस के एक से बढ़कर लुक इस फिल्म फेस्टिवल से वायरल हो रहे हैं। हालांकि कई लोगों को ऐश्वर्या के ये लुक पसंद नहीं आ रहे हैंं और वे उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं, जो एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे। अब हाल ही में एक्ट्रेस फिर से तब चर्चा में आ गईं, जब उन्हें देखने के बाद एक महिला जोर से चिल्लाने लगी। ऐसा क्यों, चलिये जानते हैं।
वायरल हो रही दोनों की तस्वीरें
ये महिला कोई आम महिला नहीं बल्कि खास हैं। ऐश्वर्या राय के साथ उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। दरअसल, ऐश्वर्या कार के अंदर बैठी दिख रही हैं और ये महिला पास से होकर गुजर रही होती हैं। तभी वो ऐश्वर्या को देखती है और खुशी व एक्साइटमेंट के मारे जोर से चिल्लाने लगती हैं। ऐसा लगा मानो वो ऐश्वर्या राय की कोई बिछड़ी हुई बहन या सहेली हो।

आखिर कौन है ये महिला?
बता दें कि ये महिला अमेरिकन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर इवा लोंगोरिया हैं। जिनके साथ ऐश्वर्या की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दोनों की मुलाकात की अब जोरों-शोरों से चर्चा है। जब ऐश्वर्या ने भी इवा को देखा तो उनकी खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा। एक्ट्रेस ने उन्हें गले से लगा लिया। इसके बाद दोनों ने तस्वीरें क्लिक करवाईं। दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस की भी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications