ऑस्कर सेरेमनी में थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

न्यूयॉर्क, 30 मार्च। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान जिस तरह से एक्टर विल स्मिथ ने कॉमेडियन को स्टेज पर सबके सामने थप्पड़ मारा उसके बाद यह पूरा मामला सुर्खियों में है। कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जेा पिंकेट स्मिथ को लेकर मजाक किया था जो विल स्मिथ को कतई पसंद नहीं आया और उन्होंने स्टेज पर पहुंचकर क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि बाद में विल स्मिथ ने अपनी इस हरकत पर माफी मांगी थी और कहा था कि हिंसा को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अब इस पूरे मामले पर विल स्मिथ की पत्नी जेडा ने चुप्पी तोड़ी है।

जेडा ने इंस्टाग्राम पर लिखी ये पोस्ट

जेडा ने इंस्टाग्राम पर लिखी ये पोस्ट

जेडा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके इस पूरे मामले के बाद एक मैसेज साझा किया है। इसमे लिखा है, यह मौसम उपचार का है और मैं यहां इसीलिए हूं। इसके साथ ही जेडा ने कमेंट में दिल और हाथ जोड़ने का इमोजी भी शेयर किया है। हालांकि उन्होंने इस पोस्ट में अपने पति विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच हुई विवाद का जिक्र नहीं किया है। गौर करने वाली बात है कि क्रिस रॉक ने ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान मजाक में कहा था कि जेडा जीआई जोन 2 की तरह लग रही हैं, जोकि जेडा को कतई पसंद नहीं आया था और इसके बाद विल स्मिथ ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।

क्रिस के मजाक पर विल स्मिथ ने खोया था आपा

क्रिस के मजाक पर विल स्मिथ ने खोया था आपा

गौर करने वाली बात है कि क्रिस रॉक 92वें एकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी के प्रस्तुकर्ता में शामिल थे। इस दौरान जब वह सेरेमनी को होस्ट कर रहे थे तो उन्होंने विल स्मिथ की पत्नी को लेकर मजाक किया और कहा कि वह जीआई जेन 2 लग रही हैं। जिसके बाद विल स्मिथ ने अपना आपा खोया और स्टेज पर पहुंचकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं स्टेज से वापस आने के बाद अपनी कुर्सी पर बैठकर विल स्मिथ ने चिल्लाते हुए कहा कि अपने मुंह से मेरी पत्नी का नाम मत लो। इस घटना को देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि यह घटना सच में हुई है या मजाक है।

जेडा को है यह बीमारी

जेडा को है यह बीमारी

बता दें कि विल स्मिथ की पत्नी जेडा को एलोपीसिया की दिक्कत है जिसकी वजह से उनके सिर पर बाल नहीं है। खुद जेडा ने 2018 में इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि उन्हें एलोपीसिया की दिक्कत है। अपनी इस दिक्कत को लेकर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर लोगों के साथ अपने अनुभव को साझा किया था। गौर करने वाली बात है कि विल स्मिथ और जेडा ने 1997 में शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+