इस शख्स ने शहनाज गिल से पूछा ‘मुझसे शादी करोगी?’, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब, फैंस हुए हैरान
मसाबा गुप्ता के एक चिट-चैट शो में शहनाज गिल ने बताया कि वह अब शादी करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ होने वाले दुल्हे को अपनी कुछ डिमांड भी बताई।
मुंबई, 30 जुलाई: बिग बॉस विनग सिद्धार्थ शुक्ला का इस तरह दुनिया से जाना उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। तो वहीं एक्ट्रेस शहनाज गिल भी उनके जाने के सदमे से नहीं उभर पा रही थीं। हालांकि, जैसे जैसे वक्त बीतता गया एक्ट्रेस ने खुद को संभाला और अब वह अपने करियर में भी फोकस कर रही हैं। वहीं शहनाज गिल के फैंस अब चाहते हैं कि, एक्ट्रेस जल्द शादी कर लें। जिसको लेकर अब एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया है।

क्या जल्द शादी करेंगी शहनाज गिल?
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज गिल कितना टूट गई थीं ये उनकी तस्वीरों में साफ झलकता था। अब उनके फैंस चाहते हैं कि एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें और उन्हें उनकी पसंद का ही हमसफर मिले। इस बीच शहनाज गिल ने मसाबा गुप्ता के पॉपुलर शो 'मसाबा मसाबा' में खुलासा कर बताया है कि वह अब शादी करना चाहती हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ शहनाज गिल का वीडियो
मसाबा मसाबा के नए सीजन में शहनाज गिल की एंट्री हुई। इस दौरान मसाबा गुप्ता ने उनसे कईं सवाल पूछे। हाल ही में मसाबा ने अपने शो की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस चिट चैट शो में मसाबा गुप्ता और शहनाज गिल एक दूसरे से कईं सारे सवाल पूछ रहे हैं जिसका दोनों को सही जवाब देना है।

शहनाज गिल को क्यों कहते हैं सना?
मसाबा और शहनाज दोनों एक दूसरे से गूगल के सबसे पॉपुलर सवाल पूछ रहीं हैं। जिसमें सबसे पहले मसाबा शहनाज पूछती हैं कि, आपको सना क्यों कहते हैं? तो शहनाज इसका जवाब देते हुए कहती हैं कि, मेरे माता पिता को पता चल गया था की मैं ब्रांड बनने वाली हूं। तो एक नाम से काम नहीं चलेगा इसलिए मेरा एक और नाम है 'सना'। इसके बाद मसाबा ने पूछा कि ये कैरेक्टर मोर क्या है? तो शहनाज ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, कैरेक्टर लेस का उल्टा कैरेक्टर मोर होता है।

शहनाज गिल को आया शादी का ऑफर
इसके बाद मसाबा शहनाज से शादी को लेकर एक फैन का सवाल पूछती हैं कि 'क्या आप मुझसे शादी करोगी'? तो इसका जवाब देते हुए शहनाज कहती हैं कि, 'हां बायोडाटा भेजो पर मैं बता दूं कि मुझे झेलना बहुत ही मुश्किल है। वहीं, हंसते हुए शहनाज कहती हैं कि क्यों पूछ रहे हो मैरी मी... मैरी मी, पक जाओगे यार...मेरे साथ ये मैरेज वाले प्लान मत करो'।

करीना कपूर को बनाना चाहती हैं बहन
इसके अलावा शहनाज से पूछा जाता है कि, अगर उनके जीवन पर शो बनेगा तो उनकी बहन के रोल में वह किसे कास्ट करना पसंद करेंगी। इस पर शहनाज ने जवाब देते हुए करीना कपूर का नाम लेती हैं। वहीं, वह अपने रियलिटी शो में पंकज त्रिपाठी को बुलाने की बात कहती हैं।

वीडियो को फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
आपको बता दें कि, शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनको इस तरह खुश मिजाज देख सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही शादी पर उनका ये रिएक्शन सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शहनाज गिल के इस वीडियो को देख फैंस उनपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications