क्या जल्द शादी करेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
कुछ दिनों से केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी की खबरें तूल पकड़ती जारी हैं। जिस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ कई नए खुलासे किए हैं।
मुंबई, 7 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल इस साल के अंत में शादी कर लेंगे। अब इन अफवाहों पर आखिरकार अथिया शेट्टी ने खुलकर बातचीत की और कई नए खुलासे भी किए।

शादी को लेकर अथिया ने किया खुलासा
दरअसल, काफी लंबे समय से केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दिनों दोनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब ईटाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने शादी को लेकर किए गए सवालों पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि, मैं इस बारे में पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दूंगी। मैं इन सब बातों से तंग आ चुकी हूं। मैं केवल इनपर हंस सकती हूं। लोगों को जो सोचना है सोचने दो'।
केएल राहुल के साथ रहेंगी अथिया?
वहीं दूसरी तरफ ऐसी खबरें भी थी कि, अथिया और केएल राहुल ने बांद्रा में एक इमारत में पूरी मंजिल बुक कर ली है। जिसका जवाब देते हुए अथिया ने कहा कि 'यह सच है कि वह एक नए घर में जा रही है लेकिन वह इसे अपने माता-पिता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी और भाई अहान शेट्टी के साथ कर रही है।'
शादी की अफवाहों पर बोले भाई अहान
इससे पहले अथिया शेट्टी के भाई अहान ने भी हाल ही में इन अफवाहों का खंडन किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'ऐसा कोई समारोह नहीं है, ये सभी अफवाहें हैं। जब कोई शादी नहीं है, तो हम आपको एक तारीख कैसे दे सकते हैं? सगाई भी नहीं हुई है।'












Click it and Unblock the Notifications