क्या राखी सावंत से शादी करेंगे एल्विश यादव? सवाल सुनकर बिग-बॉस विनर ने दिया ऐसा जवाब, फैंस रह गए दंग

Elvish Yadav: बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। शो जीतने के बाद उन्होंने कई एल्बम के लिए भी काम किया। इसके अलावा एल्विश ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को अपना फेवरेट बताया। लेकिन जब उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए।

एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर का ये वीडियो फिल्मीज्ञान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें वह य कहते हुए नजर आए कि राखी सावंत के बारे में कुछ नहीं सुन सकते क्योंकि वह उनकी फेवरेट हैं। एल्विश ने कहा कि उन्हें राखी सावंत का फनी अंदाज काफी पसंद है।

Elvish Yadav

वीडियो में देखा जा सकता है कि यूट्यूबर से पूछा जाता है कि, 'एल्विश की पॉपुलैरिटी देख क्या राखी उन्हें बनाएंगी अपना नया पति?' ये सुनते ही एल्विश यादव भड़क गए और उन्होंने कहा कि, 'मैं राखी सावंत के बारे में कुछ नहीं सुन सकता। प्लीज उनके बारे में कुछ मत गलत बोलो।' इसके बाद एल्विश ये कहा जाता है कि अरे वो पति बनाने की बात कह रही हैं। जिसके जवाब में एल्विश हंसते हुए कहते हैं कि, 'इतनी भी फेवरेट नहीं है।'

अब सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'राखी का अगला बकरा एल्विश यादव'। एक ने लिखा, 'आदिल भाई इसे जेल भेजकर मानेंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राखी फिर से बनेगी दुल्हन।' इस तरह से कमेंट कर नेटिजेन्स एल्विश यादव को ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि, राखी सावंत की आदिल खान दुर्रानी से शादी हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी लेकिन शादी के दो महीने बाद ही राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा का गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद आदिल को काफी समय तक जेल की हवा खानी पड़ी। फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि अब राखी किससे शादी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+