Video: आखिर क्यों शहनाज गिल ने छिपाया अपना चेहरा? क्या रुमर्ड बॉयफ्रेंड राघव जुयाल के साथ पहुंची हैं बद्रीनाथ?
Shehnaaz Gill Video: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने के बाद से पंजाबी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल आज हर घर में पॉपुलर हो चुकी हैं। वह न सिर्फ बिग बॉस के होस्ट सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट थीं बल्कि दर्शक भी उन्हें खूब पसंद करते थे। शो में रहते हुए ही शहनाज गिल का नाम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ने लगा था। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुई मौत के बाद शहनाज गिल काफी टूट गई थीं। फिलहाल शहनाज अपनी जिंदगी मेंआगे बढ़ चुकी हैं और इन दिनों वह अपने दोस्त और को-एक्टर राघव जुयाल के साथ नजर आती हैं।
शहनाज गिल पहुंची हैं बद्रीनाथ धाम
आपको बता दें कि शहनाज गिल ने इन दिनों अपने काम से ब्रेक ले रखा है और वह घूमने गई हुई हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। वहीं दूसरी तरफ शहनाज गिल के साथ उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड राघव जुयाल भी बद्रीनाथ में नजर आ रहे हैं। राघव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें शहनाज ने अपना चेहरा छुपाया हुआ है।

शहनाज गिल और राघव जुयाल का रिश्ता
आपको बता दें कि शहनाज गिल और राघव जुयाल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एकसाथ काम किया था। इस फिल्म के समय से ही दोनों के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर फैल गई थीं। दोनों को कई बार एकसाथ टाइम स्पेंड करते देखा गया है। हालांकि दोनों ने हमेशा से एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताया है और डेटिंग की खबरों से इनकार किया है।
बद्रीनाथ का वीडियो हुआ वायरल
एक तरफ जहां शहनाज गिल इस समय बद्रीनाथ पहुंची हुई हैं, वहीं सोशल मीडिया पर राघव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्रदीनाथ मंदिर के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। शहनाज की तस्वीरों और राघव के वीडियो को देखने के बाद लोग ये कयास लगा रहा हैं कि दोनों साथ में ही बद्रीनाथ पहुंचे हैं। आपको बता दें कि राघव के वीडियो में उनके साथ एक महिला खड़ी हैं जिसने मफलर से अपना चेहरा छुपा रखा है। वहीं अगर आप शहनाज गिल की बद्रीनाथ की फोटोज देखेंगे तो उन्होंने भी सेम जैकेट पहनी हुई है जो उस महिला ने पहनी है।
शहनाज ने शेयर की बद्रीनाथ की तस्वीरें
शहनाज गिल ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर की थीं। उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ हाथ जोड़ने वाली, पहाड़ और मंदिर की इमोजी भी पोस्ट की थी। शहनाज गिल का ये पोस्ट इंटरनेट पर छाया हुआ है। शहनाज की तस्वीरों को देखने के बाद लोग इन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications