Sharda Sinha: पटना में ही क्यों होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार? बेटे ने खोला ये बड़ा राज

Sharda Sinha Funeral: भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 72 वर्षीय गायिका लंबे समय से मायलोमा कैंसर से जूझ रही थीं। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था जिसके बाद उन्होंने गत 5 नवंबर 2024 को दुनिया को अलविदा कह दिया।

Recommended Video

    Sharda Sinha: पटना में ही क्यों होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार? बेटे ने खोला ये बड़ा राज

    लोक गायिका शारदा सिन्हा की मौत
    पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े सेलेब्स और गायिका शारदा सिन्हा के फैंस ने उनकी मौत पर शोक जताया है। वहीं दिवंगत गायिका के बेटे अंशुमन सिन्हा भी काफी टूट गए थे। उन्होंने अपनी मां के अंतिम संस्कार पर लेटेस्ट अपडेट दिया है।

    Sharda Sinha Funeral

    पटना में होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार
    शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने मां के अंतिम संस्कार के बारे में लोगों को खुद ही बताया है और वो इस दौरान काफी इमोशनल भी हो गए थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अंशुमन ने कहा है कि उनकी मां के पार्थिव शरीर को पटना ले जाया जा रहा है।

    बेटे ने बताई मां की अंतिम इच्छा
    अंशुमन ने बताया कि उनकी मां शारदा सिन्हा की अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार वहीं हो जहां उनके पति का अंतिम संस्कार हुआ था यानी जहां पर अंशुमन के पिता का अंतिम संस्कार हुआ था। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी कहा है कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना में ही होगा। अब नीतीश कुमार ने भी कह दिया है कि गायिका का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

    साल 2018 में शारदा सिन्हा को हो गया था कैंसर
    शारदा सिन्हा को साल 2018 में ही मायलोमा कैंसर (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) हो गया था। बीते कुछ दिनों से वह काफी ज्यादा बीमार हो गई थीं और बीते 15 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी हालत बहुत नाजुक हो गई थी और इस वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं और फिर उनकी मौत हो गई।

    लोक गीत के लिए फेमस थीं शारदा सिन्हा
    बिहार के सुपौल जिले में जन्मी शारदा सिन्हा ने बचपन से ही अपनी मधुर आवाज के कारण लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। बड़ी से लाल बिंदी, सिंदूर से सजी मांग और चश्मा पहने उस गायिका को हर कोई पसंद करता था। उन्होंने अपने करियर में अधिकतर लोक गीत ही गाए हैं, जो आज भी लोगों के बीच मशहूर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+