जब प्रेग्नेंट Neena Gupta को सतीश कौशिक ने किया था शादी के लिए प्रपोज, बेटी मसाबा को देना चाहते थे अपना नाम
सतीश कौशिक की इच्छा नीना गुप्ता से शादी करने की थी। उन्होंने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। उस वक्त नीना गुप्ता प्रेग्नेंट थीं।
Satish Kaushik Propose Neena Gupta: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के निधन की खबर से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। 66 साल की उम्र में उन्होंने यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। जिससे उनके फैंस को भी एक बड़ा झटका लगा है। एक्टर अपने पीछे फैंस के लिए कई सारी यादें और किस्से छोड़ गए हैं। इन्हीं में से एक किस्सा उनका मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता से जुड़ा है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं।

जब नीना गुप्ता हो गई थीं प्रेग्नेंट
ये उस वक्त की बात है जब नीना गुप्ता स्टार क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को दिल दे बैठी थीं और वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। विवियन पहले से शादीशुदा थे इसलिए एक्ट्रेस उनसे शादी नहीं कर सकती थीं। हर तरफ से उनको प्रेग्नेंट होने की वजह से कोसा जा रहा था। लोग उन्हें तरह-तरह के ताने मारने लगे थे। वो समय उनके लिए काफी मुश्किल दौर से गुजरा।

सतीश कौशिक ने किया था शादी के लिए प्रपोज
बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक और नीना गुप्ता उस वक्त अच्छे दोस्त थे। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। एक्ट्रेस बिन ब्याहे प्रेग्नेंट हो गई थीं। ऐसे में समाज के तानों से बचने के लिए सतीश कौशिक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। वो नहीं चाहते थे कि, ऐसी मुश्किल घड़ी में नीना जरा भी अकेला महसूस करें।

'मैं ना हूं तू चिंता क्यों करती है'
बता दें कि, जब सतीश कौशिक ने शादी के लिए प्रपोज किया था तब खुद सिंगल थे। नीना गुप्ता को इस परेशानी में देख उन्होंने कहा था कि, 'मैं हूं ना, तू चिंता क्यों करती है। अगर बच्चा डार्क स्किन कलर का हुआ तो हम शादी कर लेंगे और किसी को शक नहीं होगा।' हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने सतीश का प्रपोजल स्वीकार नहीं किया था।

सतीश कौशिक पर टूटा था दुखों का पहाड़
नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा की परवरिश खुद की थी। एक्ट्रेस ने साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की। वहीं सतीश कौशिक ने शशि से साल 1985 में शादी की थी। दोनों का 9 साल बाद एक बेटा हुआ था। लेकिन, 2 साल बाद ही बेटे का निधन हो गया था। जिससे सतीश कौशिक काफी टूट से गए थे। इसके बाद 56 साल की उम्र में सतीश फिर पिता बने। सरोगेसी के जरिए बेटी वंशिका का जन्म हुआ।

नहीं रहे सतीश कौशिक
सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्हें चोरों का राजा, हमरा दिल आपके पास है, बधाई हो बधाई, तेरे नाम, अंदाज, जलवा, मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी जैसी फिल्मों से हमेशा याद किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, एक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। फिलहाल सभी बॉलीवुड सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications