4 दिनों में आदिपुरुष की क्यों हो गई ऐसी हालत, कमाई में हुई भारी गिरावट, जानें क्या है कारण

Adipurush Controversy: साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' ने शुरुआत तो दमदार की थी लेकिन फिल्म की कुछ कमियों ने इसे पछाड़ना शुरू कर दिया है। जोरदार एडवांस बुकिंग के दम पर पहले वीकेंड यानी रविवार तक इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली थी लेकिन पहले सोमवार को ही फिल्म को जोरदार झटका लगा और इसने सिर्फ 16 करोड़ रुपए की कुल कमाई की।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के खराब वीएफएक्स, छपरी डायलॉग्स और कई कमियों ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। ऐसे में धीरे-धीरे इस फिल्म को देखने वालों की संख्या में कमी नजर आने लगी है। उम्मीद की जा रही है कि अगला वीकेंड आने तक ये फिल्म कमाई के मामले में बहुत नीचे आ जाएगी।

adipurush

क्यों पिछड़ रही है 'आदिपुरुष'
दुनिया भर में पहले तीन दिनों में इस फिल्म ने 302 करोड़ रुपए की कमाई की थी। लेकिन इसके बाद फिल्म 'आदिपुरुष' को सोमवार को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ा। फिल्म का सोमवार को वर्ल्डवाइड कलेक्शन मात्र 30 करोड़ रुपए के करीब ही पहुंच पाया जबकि इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपए की कमाई की थी। आइए आपको बताते है क्यों पिछड़ रही है 'आदिपुरुष', क्या है इसके पीछे के कारण।

1. फिल्म 'आदिपुरुष' ने ओपनिंग तो बहुत ही शानदार की थी लेकिन पहले ही सोमवार को इसकी कमाई में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें कि ज्यादातर मामलों में विवादों में रहने वाली फिल्मों को कमाई के मामले में ज्यादा फायदा मिलता है, लेकिन 'आदिपुरुष' को अपने छपरी डायलॉग्स के चलते हुए विवाद का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

2. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है कि 'आदिपुरुष' को नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी का बहुत नुकसान हुआ है। पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद भी इस फिल्म की कमाई पहले सोमवार को नीचे आ गई। 'आदिपुरुष' के पहले वीकेंड के लिए 5 लाख से ज्यादा एडवांस टिकट बुक हुए थे। लेकिन पहले वीकेंड के बाद फिल्मों की कमाई को स्पॉट बुकिंग की ही मदद मिलती है।

3. प्रभास की इस फिल्म को विवादों के चलते जबरदस्त पब्लिसिटी तो मिली लेकिन दर्शकों की नाराजगी के चलते फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं हो पा रहा है। आपको बता दें कि 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स को लेकर दर्शकों में नाराजगी देखी गई जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं की ओर से विवादित डायलॉग्स को एक हफ्ते के भीतर बदलने की बात कही गई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को इस बदलाव का कितना फायदा मिलेगा।

4. दर्शकों की मानें तो 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स ही नहीं फिल्म में लीड किरदार के लुक्स, स्टोरी प्लॉट और सीन के अलावा कई चीजों से आपत्ति है। ऐसे में, अगर निर्माता फिल्म के कुछ डायलॉग्स बदल भी देते हैं, तो भी फिल्म को लेकर विवाद इतनी आसानी से खत्म नहीं होगा।

5. वहीं ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पीएम नरेंद्र मोदी को ये बताते हुए पत्र लिखा है कि 'आदिपुरुष' में जो भी दिखाया गया है वह हमारा रामायण नहीं है। एसोसिएशन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र में लिखा है कि फिल्म की स्क्रीनिंग पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की छवि को खराब कर रहे हैं। फिल्म 'आदिपुरुष' हिंदुओं और सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+