महाभारत के 'भीष्म' ने क्यों नहीं की शादी? क्यों कहा-'जितनी अधिक गर्लफ्रेंड्स, उतने ज्यादा आप मर्द'
Mukesh Khanna : बी आर चोपड़ा के चर्चित धारावाहिक 'महाभारत' में भीष्म पितामह का रोल निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मुकेश खन्ना को लोग सालों बाद भी गंगापुत्र भीष्म ही कहकर पुकारते हैं।
महाभारत के बाद उन्होंने मशहूर टीवी शो शक्तिमान में काम किया था। जिसके बाद तो वो बच्चों और टीवी के सुपर हीरो बन गए थे।

उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है, वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं।
वो किसी की आलोचना करने में भी हिचकिचाते नहीं हैं और उनकी यही स्पष्टता ही उनकी यूएसपी है। इतनी लोकप्रिय हासिल करने के बाद भी मुकेश खन्ना 65 वर्ष की अवस्था में भी सिंगल हैं, उन्होंने आज तक शादी नहीं की और ये सवाल उनसे अक्सर पूछा भी जाता है।
'भीष्म का किरदार निभाने के कारण वो आज तक अविवाहित हैं'
कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि भीष्म का किरदार निभाने के कारण वो आज तक अविवाहित हैं, लगता है कि भीष्म के ब्रह्मचर्य वाली प्रतिज्ञा ने उन्हें विवाहित होने से रोका है? ये बातें सालों से होती आ रही हैं लेकिन मुकेश खन्ना ने कभी भी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा था लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में तगड़ी प्रतिक्रिया दी है।
क्या मेरी शादी ना करने की वजह भीष्म प्रतिज्ञा है?
उन्होंने अपनी इंस्टा पोस्ट में अपनी और भीष्म पितामह के रोल वाली एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है कि 'मैंने शादी क्यों नहीं की? क्या इसका कारण भीष्म की प्रतिज्ञा है? इसके बाद उन्होंने लंबी पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि 'क्या भीष्म की प्रतिज्ञा के कारण उन्होंने आज तक शादी नहीं की।'
मैं मानता हूं शादी दो आत्माओं का मिलन है-मुकेश खन्ना
'क्या एक भीष्म प्रतिज्ञा किसी की शादी रोक सकती है? लोग सोचते हैं कि 'मेरे साथ ऐसा हुआ है, मैं ऐसा नहीं सोचता। मैं मानता हूं शादी दो आत्माओं का मिलन है। शायद वो आत्मा मुझे अभी तक नहीं मिली। शायद मिले। लोग ये भी मानते हैं जितनी अधिक गर्ल फ़्रेंड्स आपकी उतने ज़्यादा आप मर्द ! मैं ऐसा नहीं मानता। लोग ये भी मानते हैं कि पत्नी को पत्नीव्रता होना चाहिए। मैं ये मानता हूं पति को भी पत्नीव्रता होना चाहिए। पर इतना तो तय है मेरी शादी भीष्म प्रतिज्ञा ने नहीं रोकी।'












Click it and Unblock the Notifications