शादी के 19 साल बाद क्यों अलग हो गए थे मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान, खुल गया दोनों के तलाक का राज
Malaika Arora And Arbaaz Khan Relationship: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि अरबाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड मॉडल और डांसर जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप कर लिया है। जॉर्जिया एंड्रियानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। जॉर्जिया एंड्रियानी ने ब्रेकअप के मूल कारणों का खुलासा नहीं किया है लेकिन उन्होंने बार बार अपनी बातों में मलाइका अरोड़ा का नाम लिया है और कहा है कि तलाक होने के बाद भी अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बीच एक खास रिश्ता है।
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ी की शादी
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी कर ली थी। हालांकि शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच तलाक की वजह अर्जुन कपूर थे। वहीं बाद में अरबाज खान के मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आने लगी थीं।

अर्जुन कपूर के नजदीक आने लगी थीं मलाइका अरोड़ा
जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा अपने पति अरबाज खान से दूरियां बनाकर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के नजदीक आने लगी थीं। अर्जुन कपूर के साथ मलाइका के रिश्तों के बारे में अरबाज खान को भी पता चल गया था। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। वहीं पति अरबाज खान और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के अफेयर के भी चर्चे होने लगे थे। ऐसे में मलाइका और अरबाज का अलग होना तय हो चुका था।
मलाइका और अरबाज का क्यों हुआ तलाक
अरबाज और मलाइका के रिश्ते में दरार पड़ने लगी थी। मलाइका ने अपने चैट शो में कहा था- मेरी शादीशुदा जिंदगी खराब होने लगी थी। हमारा बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। मलाइका ने कैमरे के सामने खुलासा किया था कि उन्होंने अरबाज खान से सिर्फ इसलिए शादी की थी, क्योंकि वह अपने घर से बाहर निकलना चाहती थीं। उनका घर काफी कंजर्वेटिव था और वह इस ग्लैमर की दुनिया में राज करना चाहती थीं। मलाइका अरोड़ा ने बताया कि वह अरबाज से शादी कर खुश थी क्योंकि वह इंडस्ट्री के इतने मशहूर खान परिवार की बहू बन चुकी थीं।
'शादी के वक्त मेरी उम्र बहुत कम थी'
मलाइका अरोड़ा ने बताया था- मैंने खुद ही अरबाज खान को प्रपोज किया था और एक बार के लिए ये भी नहीं सोचा कि मैं एक महिला हूं और शायद ये मुझ पर सूट नहीं करता। हालांकि मुझे डर था कि कहीं अरबाज खान शादी के लिए मना न कर दें। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ और वह शादी के लिए तैयार हो गए। मलाइका ने कहा था- शादी के वक्त मेरी उम्र बहुत कम थी। मुझे नहीं पता था कि शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है। मैं लाइफ में अलग चीजें चाहती थी लेकिन जिंदगी किसी और दिशा में ही चल रही थी।
फिल्म 'दबंग' के बाद दूरियां बढ़ने लगी थीं
मलाइका ने बताया था- फिल्म 'दबंग' की रिलीज तक हमारे बीच सबकुछ ठीक था लेकिन उसके बाद मैं और अरबाज बहुत चिड़चिड़े हो गए थे। हम दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे थे। हमारी सोच अलग हो गई थी। हम अक्सर हर बात पर बहस करने लगे थे। धीरे-धीरे हमारे बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। मलाइका अरोड़ा ने आगे हा था- मैंने और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी। हमारा एक बेटा अरहान भी है जो तलाक के बाद अपने पापा अरबाज के साथ ही रहता है। फिलहाल वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए विदेश में मौजूद है। हम दोनों मिलकर उसकी परवरिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications