आखिर क्यों गौरी खान को अबराम खान की सता रही चिंता? हर रोज सताता है इस बात का डर

गौरी खान अपने छोटे बेटे अबराम खान की कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

मुंबई, 25 सितंबर: फिल्म निर्माता करण जौहर के शो कॉफी विद करण के आखिरी एपिसोड में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने तीनों बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान और सबसे छोटे बेटे अबराम खान संग अपनी बॉन्डिंग शेयर की। साथ ही उन्होंने शाहरुख खान की कुछ आदतों का भी जिक्र किया।

गौरी खान को अबराम की सता रही चिंता

गौरी खान को अबराम की सता रही चिंता

ये तो सभी जानते हैं कि गौरी खान अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करती हैं। जितना ज्यादा वह अपनी वर्क लाइफ पर बैलेंस करती हैं उतना ही वह अपने बच्चों को भी पूरा टाइम देती हैं। अब हाल ही में गौरी खान ने 'कर्ली टेल्स' टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में सबसे छोटे बेटे अबराम खान के बढ़ते वजन पर चिंता जाहिर की।

अबराम खान की इस आदत से हैं परेशान

अबराम खान की इस आदत से हैं परेशान

गौरी खान ने अपने इंटरव्यू में खुलासा कर बताया कि अबराम खान फूडी हैं। यही वजह है कि उनका वजन बढ़ता जा रहा है। गौरी खान कहती हैं कि, ' अबराम खान को भी मेरी तरह अच्छा खाना पसंद है। वह हर तरह का खाना पसंद करता है लेकिन इन दिनों उसका वजन बढ़ता जा रहा है जिसके चलते हमें उस पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है'।

गौरी खान को ये खाना है बेहद पसंद

गौरी खान को ये खाना है बेहद पसंद

इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने अपने खाने की आदतों के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, 'मुझे मुंबई का बड़ा पाव दिल्ली की भेल पूड़ी, कलकत्ता का पुच्का, और गोवा की प्रोन कड़ी बेहद पसंद है'। उन्होंने कहा कि, 'अबराम भी इस मामले में बिल्कुल मेरे जैसा ही है। उसे भी इस तरह के लजीज खाने बहुत अच्छे लगते हैं'।

गौरी खान ने बताया शाहरुख खान हैं सबसे अलग

गौरी खान ने बताया शाहरुख खान हैं सबसे अलग

शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए गौरी कहती हैं कि, 'शाहरुख के खाने की आदतें हम सबसे बिल्कुल अलग हैं। उन्हें खाने में आप कुछ भी परोस दो वह खा लेते हैं फिर चाहे उस चीज में नमक हो चाहे ना हो। वह खाने को स्वाद को लेकर बहुत ज्यादा नखरे नहीं करते हैं। उन्हें जो मिल जाए वही खाकर खुश रहते हैं'।

कॉफी विद करण में नजर आईं थी गौरी खान

कॉफी विद करण में नजर आईं थी गौरी खान

गौरी खान को आखिरी बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखा गया। इस दौरान उनके साथ चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी नजर आईं। शो में रैपिड फायर राउंड के दौरान गौरी खान ने शाहरुख खान की कुछ आदतों का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने बेटी सुहाना खान को कुछ डेटिंग टिप्स दिए जिससे सुनने के बाद करण जौहर हैरान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+