Singer KK Passes Away: केके को याद कर ट्रोल हुए बादशाह, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

मंगलवार 31 मई को हुए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के निधन से बॉलीवुड जगत सदमे में है। लेकिन उनके निधन होने के बाद सिंगर बादशाह को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा।

मुंबई, 2 जून: सिंगर केके का मंगलवार 31 मई को कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने के बाद उनका निधन हो गया। इस खबर से देशभर में शोक की लहर है। हर कोई उनके गानों के जरिए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं इस बीच बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर बादशाह भी इस खबर से उदास हैं जिसके लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। लेकिन, उनके इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।

Recommended Video

    Singer KK Death: Kolkata में Krishnakumar Kunnath को गन सैल्यूट । RIP KK | वनइंडिया हिंदी | #News
    केके को याद कर ट्रोल हुए बादशाह

    केके को याद कर ट्रोल हुए बादशाह

    बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर केके का मंगलवार 31 मई को कोलकाता में एक कॉलेज में कॉन्सर्ट करने के बाद निधन हो गया। उनकी निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। सभी सोशल मीडिया के जरिए उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह ने केके को याद कर एक पोस्ट साझा किया। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

    बादशाह ने शेयर किया पोस्ट

    बादशाह ने शेयर किया पोस्ट

    दरअसल, बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केके की फोटो लगाई और लिखा क्यों...? साथ ही उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया। लेकिन, हैरान कर देने वाली बात ये है कि, इंस्टाग्राम पर बादशाह केके को फॉलो नहीं करते हैं ऐसे में उनकी ये स्टोरी फैंस को खटकने लगी।

    बादशाह के पोस्ट पर गुस्साए फैंस

    बादशाह के पोस्ट पर गुस्साए फैंस

    उनके इस पोस्ट को जैसे ही फैंस ने देखा तो उन्हें खरी खोटी सुनाई। एक यूजर उनके इस पोस्ट से इतना गुस्सा हुआ कि, उसने उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए। यूजर ने बादशाह को मैसेज कर लिखा कि, 'तू कब मरेगा'। जिसका स्क्रीनशॉट बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

    बादशाह ने दिया करारा जवाब

    बादशाह ने दिया करारा जवाब

    बादशाह ने स्टोरी पर कैप्शन देते हुए लिखा- "बस ये आपको एक आइडिया देने के लिए कि हम हर रोज किस तरह की नफरत का सामना करते हैं। हालांकि बादशाह ने ट्रोलर की पहचान नहीं बताई। इसके बाद इंस्टाग्राम पर अपनी अगली स्टोरी में बादशाह ने लिखा, "जो आप देखते हैं वह एक भ्रम है, जो आप सुनते हैं वह झूठ है, कुछ आपसे मिलने के लिए मर रहे हैं, कुछ आपके मरने की प्रार्थना करते हैं।"

    केके की अंतिम विदाई

    केके की अंतिम विदाई

    बता दें कि, केके संगीत जगत का बड़ा नाम है। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर 2 जून की सुबह मुंबई लाया गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। इस मौके पर बॉलीवुड के कईं बड़े सेलेब्स शामिल हुए हैं। केके की इस अंतिम यात्रा पर कईं उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं। बता दें कि, लगभग 1 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+