फिल्म 'मिशन मजनू' की स्क्रीनिंग पर रश्मिका मंदाना ने क्यों मांगी माफी, जानें क्या हुई थी बात
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना को फिल्म 'मिशन मजनू' के स्क्रीनिंग वेन्यू के बाहर फैंस से माफी मांगते देखा गया था। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में रश्मिका मंदाना अपने को-एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शामिल हुए थीं।

Rashmika Mandanna: इन दिनों साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म 'गुडबाय' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे अब जल्द ही रश्मिका फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में रश्मिका मंदाना को गत मंगलवार रात को फिल्म 'मिशन मजनू' के स्क्रीनिंग वेन्यू के बाहर फैंस से माफी मांगते देखा गया। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना अपने को-एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शामिल हुई थीं। इस स्क्रीनिंग पर कई सेलेब्स को इंवाइट किया गया था जिसमें कियारा आडवाणी और करण जौहर भी शामिल थे। स्क्रीनिंग वेन्यू के बाहर मौजूद फैंस और पैपराजी जहां एक तरफ स्टार्स का स्वागत करने और उनकी फोटो खींचने में व्यस्त नजर आए, वहीं बाहर जाते समय स्टार्स को भीड़ ने घेर लिया था।

रश्मिका मंदाना ने लोगों से मांगी माफी
वहां मौजूद एक पैपराजी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को स्क्रीनिंग वेन्यू से बाहर निकलकर अपनी कार में जाते हुए देखा गया था। वहीं रश्मिका ने उनका इंतजार कर रहे प्रत्येक व्यक्ति को एक बड़ी मुस्कान के साथ अभिवादन करने की कोशिश की। हालांकि उनकी कार भीड़ से गुजरने के लिए काफी संघर्ष करती रही।
रश्मिका का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना के ड्राइवर ने भीड़ से निपटने की जमकर कोशिश की। वहीं रश्मिका को पैपराजी और फैंस की सुरक्षा की भी चिंता हो रही थी। ऐसे में रश्मिका ने उनमें से एक से माफी भी मांगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना हाथ जोड़कर माफी मांग रही हैं क्योंकि उनकी कार आखिरकार भीड़ से अलग हो गई और कार्यक्रम स्थल से निकल पाने में समर्थ हुई।
बोल्ड ड्रेस में नजर आईं रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना इस इवेंट में बेहद ही बोल्ड ड्रेस पहने हुए दिखाई दी थीं। रश्मिका मंदाना के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। रश्मिका ने इस इवेंट के लिए कैजुअल आउटफिट चुना था। उन्होंने ब्लू स्लीवलेस क्रॉप टॉप पहना था। साथ ही इसे हरे रंग की पैंट के साथ पेयर किया था। उन्होंने स्क्रीनिंग से पहले पैपराजी को जमकर पोज जिए थे। प्रीमियर पर जाने से पहले उन्हें पैपराजी के साथ सीरियस बातचीत करते हुए भी देखा गया।
19 जनवरी को रिलीज होगी ये फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'मिशन मजनू' बॉलीवुड में रश्मिका की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने एक पाकिस्तानी लड़की की भूमिका निभाई है जिसे दिखाई नहीं देता है और वह एक भारतीय जासूस से प्यार करने लगती है। इससे पहले भी फिल्म 'सीता रामम' में रश्मिका ने एक पाकिस्तानी लड़की की भूमिका निभाई थी। फिल्म 'मिशन मजनू' आगामी 19 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका
साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वरिसु' में थलपति विजय के साथ नजर आई थीं। ये फिल्म पोंगल पर रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब रश्मिका मंदाना जल्द ही रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड फिल्म 'एनीमल' और अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा 2' में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications