रूस में पीएम मोदी को क्यों याद आए राजकपूर, जानें क्या है एक्टर का खास कनेक्शन?
PM Modi mentioned Raj Kapoor name in Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रूस में बसे भारतीयों को पीएम मोदी ने मंगलवार को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और रूस को सुख-दुख का साथी बताते हुए गहरा दोस्त कहा।
रूस की राजधानी मॉस्को में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर राजकपूर को याद किया। जैसे ही पीएम मोदी ने राजकपूर का नाम जिक्र तो कार्यक्रम में मौजूद हजारों प्रवासी भारतीय भारत-रूस की पुरानी गहरी दोस्ती के लिए जोर-जोर से तालियां बजाने लगे।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
दरसअल, पीएम मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को दिवंगत एक्टर "राजकपूर" की फिल्म "श्री 420" का "गाना सिर पर लाल टोपी रूसी फिर भी दिल है हिंदुस्तानी..." सुनाया। उन्होंने कहा राजकपूर का गाना भले ही सालों पुराना हो गया है लेकिन इसके सेंटीमेंट्स सदाबहार हैं।
भारत-रूस की गहरी दोस्ती और राजकपूर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा एक समय था जब यहां पर घर-घर में ये गाना गुनगुनाया जाता था पीएम ने कहा राजकपूर जैसे कलाकारों ने भारत और रूस की दोस्ती को मजबूत किया है। आइए जानते हैं आखिर राजकपूर और उनकी फिल्मों का क्या है रूस से खास कनेक्शन?
"श्री 420" का गाना सिर पर लाल टोपी रूसी...
बता दें "शोमैन" कहे जाने वाले एक्टर राजकपूर का रूस से खास कनेक्शन रहा। सन 1955 में रिलीज हुई फिल्म "श्री 420" से देश ही विदेश में भी जमकर सराहना मिली थी। इसकी वजह थी कि ये फिल्म अन्य फिल्मों से बिलकुल अलग थी। देश की आजादी के 8 साल बाद आई फिल्म और उनके दिल है हिंदुस्तानी गाने ने देश ही नहीं विदेश में रहने वाले भारतीय हिंदुस्तानी दिल को गर्व से नाचने को मजबूर कर दिया था।
राजकपूर का रूस से खास कनेक्शन
राजकपूर के "आरके स्टूडियो" द्वारा नर्मित राज कपूर की फिल्म "श्री 420" का दूसरा मशहूर गाना प्यार हुआ इकरार हुआ...का भी रूस से गहरा संबंध है।
प्यार हुआ इकरार हुआ...का रूस से है ये खास नाता
दरअसल, ये गाना रूसी लोक धुन "ओची चोरन्या" से प्रेरित है। छाते के नीचे फिल्माएं गए इस रोमांटिक गाने के कंपोजर शंकर जयकिशन ने सोवियत के दौरे के दौरान ये धुन सुनी थी और इस धुन पर गाना बना डाला जो सुपर डूपर हिट हो गया। इतने सालों बाद भी आज भी बरसात में छतरी के नीचे प्रेमी इस गाने पर रील बना रहे हैं।
मेरा नाम जोकर फिल्म और रूस
इसके अलावा राजकपूर के निर्देशन में बनी उनकी मेरा नाम जोकर फिल्म जो उनके बेटे ऋृषि कपूर की पहली फिल्म भी थी रूस से गहरा कनेक्शन है। 1970 में रिलीज हुई मेरा नाम जोकर फिल्म की कुछ शूटिंग रूस की राजधानी मॉस्को में फिल्माया गया है।
फिल्म की कहानी का भी है रूस से खास कनेक्शन
फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित इस फिल्म में कई रूसी कलाकार भी शामिल थे। मेरा नाम जोकर फिल्म जो सर्कस के "जोकर के जीवन पर आधारित थी उसकी कहानी में भी जोकर बने राजू (राजकपूर) का रूस से आए सर्कस के कलाकारों के ग्रुप की एक लड़की मरीना (सोनिया रियाबिनकिना) से राजू को प्यार हो जाता है लेकिन सर्कस खत्म होने के बाद वो चली जाती है और जोकर राजू का दिल टूट जाता है।
रूस फैंस ने कंधे पर उठा ली थी राजकपूर की गाड़ी
राजकपूर के बेटे ऋषि कपूर ने पिता राजकपूर की रूस में लोकप्रियता का एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया एक बार किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बिना वीजा के राजकपूर रूस पहुंचे गए। तब वहां के सरकारी अधिकारियों ने बिना वीजा के जहां रूस में एंट्री दे दी थी। वहीं जब एयर पोर्ट के बाहर राजकपूर टैक्सी में बैठे तो उनकी गाड़ी ऊपर उठने लगी। ये कोई और नहीं राजकपूर के रूसी फैंस थे, जिन्होंने खुशी में कार को कंधे पर उठा लिया था।
ये भी पढे़े- 'भरोसेमंद दोस्त, सुख-दु:ख का साथी', मॉस्को से PM मोदी का US को संदेश, जानिए भारतीय समुदाय से क्या-क्या बोले?
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications