अमिताभ बच्चन ने कंगना से जुड़े इस पोस्ट को क्यों किया डिलीट? क्या है पूरा मामला?
कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ जल्द ही सिनेमाघरों मे रिलीज होने वाली है। उनकी फिल्म के प्रोमोशन के लिए अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट किया। लेकिन कुछ देर बाद उसे डिलीट कर दिया।
मुंबई, 6 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ के लिए लगातार प्रमोशन करने में जुटी है। उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में 20 मई को रिलीज होने वाली है। उनकी फिल्म के प्रोमोशन के लिए बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम में फिल्म के गाना 'शीज ऑन फायर' का टीजर शेयर किया था। लेकिन, पोस्ट शेयर करने के कुछ देर बाद उसे डिलीट कर दिया।

बिग बी ने क्यों डिलीट किया ये पोस्ट?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया था। लेकिन, कुछ समय बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया अब उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी वजह तो नहीं पता चल पाई। लेकिन, पोस्ट डिलीट करने के बाद से इसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

अमिताभ बच्चन ने किया था ये पोस्ट
बिग बी ने कंगना की फिल्म धाकड़ के गाने 'शीज ऑन फायर' का टीजर शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा कि, ''ढेर सारी बधाइयां।'' इसके साथ ही उन्होंने कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और धाकड़ फिल्म समेत कई हैशटैग भी लगाए थे। अब सोशल मीडिया ये पोस्ट डिलीट होने के बाद से लगातार यह चर्चा हो रही है कि, आखिर अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट को क्यों डिलीट किया।

'धाकड़' का पहला गाना रिलीज
बता दें कि, फिल्म धाकड़ का पहला गाना 'शीज ऑन फायर' रिलीज हो चुका है। इस गाने को कंगना और अर्जुन रामपाल पर फिल्माया गया है। बता दें कि, इस फिल्म में कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल ली़ड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कंगना रनौत एक एजेंट का रोल अदा करेंगी तो वहीं अर्जुन रामपाल एक विलेन का रोल अदा करेंगे। बता दें कि, यह फिल्म सभी सिनेमाघरों में 20 मई को रिलीज हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications