अनुष्का शर्मा क्यों नहीं खाती रोटी और चीनी? दूध से भी है परहेज, जानें उनकी स्पेशल डाइट और आज ही करें फॉलो
Anushka Sharma Diet: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनको लेकर जमकर चर्चाएं हो रही हैं।
अनुष्का शर्मा की फिटनेस देख लोग हुए हैरान
अपने इस फैसले के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के पास भी पहुंचे थे। ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर एकसाथ स्पॉट किया गया था। अनुष्का शर्मा की फिटनेस को देखकर लोग हैरान हो गए थे।

अनुष्का शर्मा की खास डाइट
-लोगों की मानें तो अनुष्का शर्मा को देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि वह 2 बच्चों की मां हैं। अनुष्का ने खुद बताया है कि अपने पति विराट कोहली की तरह की खुद को फिट रखने के लिए वह कड़ी मेहनत करती हैं और खास डाइट का भी सेवन करती हैं।
-अनुष्का शर्मा ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि विराट कोहली से शादी होने से पहले तक वह एक हेल्दी डाइट का सेवन करती थीं लेकिन अब वह अपने खान पान को लेकर और ज्यादा अटेंटिव हो गई हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की उम्र 37 साल है लेकिन उनकी फिटनेस देखकर लोग उनकी उम्र का सही अंदाजा नहीं लगा पाते हैं।
हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान और इंटेंस वर्कआउट
-अनुष्का शर्मा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी इस फिटनेस के पीछे उनका हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान और इंटेंस वर्कआउट रूटीन शामिल है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस चीनी, दूध और रोटी जैसी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करती हैं। वह कुछ खास टाइप का खाना ही खाती हैं।
-एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि वो ग्लूटन, चीनी और डेयरी प्रोडक्ट्स खाना बंद कर चुकी हैं। वो खाने-पीने की इन चीजों की जगह कुछ दूसरे हेल्दी ऑप्शन्स का सेवन करती हैं।
गेहूं का सेवन नहीं करती हैं अनुष्का शर्मा
-जानकारी के अनुसार ग्लूटन से भरपूर खाने-पीने की चीजें जैसे गेहूं गट हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। ऐसे में कई लोग गेहूं का आटा खाने से परहेज करते हैं। वहीं कुछ लोग जिन्हें सीलिएक रोग नहीं है, वो भी ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थ खाने के बाद बीमार महसूस करते हैं। उन्हें पेट फूलने, लूज मोशन, सिरदर्द या त्वचा पर चकत्ते जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं।
-अनुष्का शर्मा ने बताया है कि वह गेहूं की जगह रागी, बाजरा, ज्वार और किनोआ जैसे अनाजों का सेवन करना पसंद करती हैं। ये सारी चीजें गेहूं से ज्यादा हेल्दी और टेस्टी होती हैं। अनुष्का के अनुसार ग्लूटन रिच फूड आइटम्स खाने से तबीयत खराब हो सकती है।
अनुष्का शर्मा की खास डाइट को आज ही करें फॉलो
-आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा नॉर्मल दूध की जगह बादाम का दूध पीती हैं। वह डेयरी प्रोडक्ट्स से भी दूर रहती हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा विभिन्न प्रकार के फलों और हरी सब्जियों का भी सेवन करती हैं।
-अनुष्का शर्मा अपनी हेल्दी डाइट में दालें, पनीर, टोफू, चिया सीड्स, ओट्स, टोस्ट, सूप, सलाद को शामिल करती हैं। इसके अलावा वह हर रोज नारियल पानी का भी सेवन करती हैं। अनुष्का शर्मा अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए योग और डांस की मदद लेती हैं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications