'मेरा दिल, मेरी आत्मा आप हो', तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने किसे कहा 'इटरनल लव', पोस्ट से मचा हंगामा
Aishwarya Rai Viral Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हाल ही में अपनी बेटी के साथ नजर आई हैं। दोनों ने सफेद कलर का मैचिंग सूट पहना हुआ था। दरअसल ऐश्वर्या राय अपने पिता के बर्थ एनिवर्सी के मौके पर अपने घर पहुंची थीं जहां उन्होंने अपने पिता को दिल से याद किया।
पिता के लिए ऐश्वर्या राय ने लिखा भावुक पोस्ट
ऐश्वर्या राय ने इस मौके पर एक पोस्ट के जरिए अपने पिता को याद किया। एक्ट्रेस ने अपने पिता को अपनी जिंदगी का इटरनल लव भी बताया। ऐश्वर्या राय ने पिता को जन्मदिन विश करते हुए पोस्ट में लिखा था- जन्मदिन मुबारक हो मेरे इटरनल लव। मेरा दिल, मेरी आत्मा आप ही हो।

आराध्या बच्चन के साथ नजर आईं ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ हाल ही में पिता की बर्थ एनिवर्सरी के मौके अपने घर पहुंची थीं। वहीं ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पिता को अपना इटरनल लव बताया है। उन्होंने लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो मेरे इटरनल लव। मेरा दिल, मेरी आत्मा हो आप।
ऐश्वर्या राय के हाथों में फूलों का गुलदस्ता
ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक जैसे कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या राय के हाथों में फूलों का गुलदस्ता भी नजर आ रहा है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय अपने दिवंगत पिता कृष्णराज राय की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अपने घर पहुंची थीं।
कैंसर से हुआ था ऐश्वर्या के पिता का निधन
ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का निधन साल 2017 में हुआ था। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। ऐश्वर्या ने अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है जो बताता है कि वो अपने पिता को आज भी कितना मिस करती हैं।
ऐश्वर्या के दिवंगत पिता कृष्णराज राय का जन्मदिन
गत 20 नवंबर को ऐश्वर्या राय के दिवंगत पिता कृष्णराज राय का जन्मदिन था।ऐश्वर्या हमेशा की तरह इस खास मौके पर अपने पिता की यादों में खोने के लिए अपने घर पहुंची थीं। वहीं इस मौके पर ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच दूरी
कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से दूरी बना ली है और यही कारण है कि वह अपनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर नहीं आते हैं। लंबे समय से अभिषेक बच्चन को उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नहीं देखा गया है।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन का होने वाला है तलाक!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में आ रही खटास को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले ही ये खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय अब बच्चन परिवार के साथ जलसा में नहीं रहती हैं बल्कि वह अपनी मां वृंदा राय के घर पर ही रहती हैं। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में ये अफवाह है कि ऐश्वर्या और अभिषेक का तलाक होने वाला है और इसलिए दोनों अलग रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications