कौन थे रोहित बसफोर, जिनकी मौत ने मचाया हंगामा? जंगल में मिली लाश, क्या हुआ एक्टर के साथ?

Who Is Rohit Basfore: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज 'फैमिली मैन' का सीजन 3 इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। खबर है कि इस सीरीज में काम करने वाले एक्टर रोहित बसफोर की मौत हो गई है।

रोहित बसफोर की मौत ने मचाया हंगामा
रोहित बसफोर की मौत की खबर ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर गत 27 अप्रैल 2025 (रविवार) असम के गरभंगा जंगल में दोस्तों के साथ घूमने गए थे। उसके बाद रोहित बसफोर की मौत की खबर सामने आई। वहीं परिवार वालों ने एक्टर के मर्डर का शक जताया है।

Who Is Rohit Basfore

जंगल में एक झरने के पास से बरामद हुई रोहित की लाश

-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहित बसफोर की लाश जंगल में एक झरने के पास से बरामद हुई है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि एक्टर अपने दोस्तों के एक ग्रुप के साथ जंगल घूमने गए थे। वह दोपहर करीब 12:30 बजे अपने घर से निकले थे। उन्होंने परिवार वालों से कहा था कि वह दोस्तों के साथ एक छोटी सी ट्रिप पर जा रहे हैं।

-हालांकि रोहित बसफोर के परिवार वालों की चिंता तब बढ़ गई जब दिन बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटे और उनके साथ किसी का संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक दोस्त ने परिवार को रोहित के साथ हुई इस दुर्घटना की खबर दी थी। एक्टर को जंगल से अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कौन थे रोहित बसफोर?

रोहित बसफोर का जन्म कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई कोलकाता में ही की थी। उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली थी। उन्होंने थिएटर और ओटीटी शोज में भी जमकर काम किया है। वह वेब सीरीज एकेन बाबू, कर्क रोग, और माफिया में नजर आए थे। इसके अलावा वह फिल्म शेरदिल: द पीलीभीत सागा में भी काम कर चुके हैं।

परिवार ने मर्डर का जताया शक

-मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोहित बसफोर के परिवार वालों ने एक्टर की हत्या का शक जताया है। परिवार वालों के मुताबिक रोहित का हाल ही में पार्किंग को लेकर एक बड़ा विवाद हो गया था।रोहित बसफोर इस विवाद में तीन लोगों रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर और धरम बसफोर से बुरी तरह से उलझ गए थे।

-परिवार वालों के अनुसार रोहित को इन तीन लोगों से जान का खतरा था। वहीं एक्टर के परिवार ने एक जिम मालिक अमरदीप का भी नाम लिया है, जिसने कथित तौर पर रोहित को इस जंगल सफारी ट्रिप के लिए इनवाइट किया था।

-वहीं पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपी फिलहाल फरार हैं और मामले की बारीकी से जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+