कौन हैं विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर, कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

कौन हैं विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर, कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

मुंबई, 14 फरवरी: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत मैसी ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर मैरिज रिजस्ट्रेशन कराई है। विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर ने मुंबई में घर पर ही शादी की और फिर कोर्ट में मैरिज रजिस्टर करा ली है। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग शीतल ठाकुर के बारे में सर्च करने लगे हैं। लोग ये जानना चाहता है कि मिर्जापुर अभिनेता विक्रांत ने आखिर किस लड़की से शादी की है। तो आइए जानते हैं कौन हैं शीतल ठाकुर और कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी।

जानें कौन हैं शीतल ठाकुर?

जानें कौन हैं शीतल ठाकुर?

शीतल ठाकुर ऐक्ट्रेस और मॉडल हैं। शीतल ठाकुर हिमाचल प्रदेश धर्मशाला की हैं। शीतल ठाकुर का जन्म 13 नवंबर 1991 को धर्मशाला में हुआ है। उन्होंने स्कूलिंग की पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। उसके बाद उन्होंने दिल्ली के कॉलेज से बीटेक किया है।

कॉलेज के दौरान ही शीतल ठाकुर ने शुरू की थी मॉडलिंग

कॉलेज के दौरान ही शीतल ठाकुर ने शुरू की थी मॉडलिंग

दिल्ली में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान शीतल ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और यहीं से उनकी मॉडलिंग की शुरुआत हुई। ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बाद शीतल ठाकुर को एक के बाद कई मॉडलिंग के ऑफर मिले। लेकिन इसके दौरान शीतल ठाकुर ने अपनी इंजीनियर जॉब भी शुरू कर दी थी। लेकिन नौकरी के साथ-साथ शीतल ठाकुर मॉडलिंग के प्रोडेक्ट्स भी करती रहीं।

2012 में नौकरी छोड़ शीतल ने मॉडलिंग में बनाया करियर

2012 में नौकरी छोड़ शीतल ने मॉडलिंग में बनाया करियर

2012 में शीतल ठाकुर ने नौकरी छोड़कर मॉडलिंग को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया था। इस दौरान शीतल ने कई टीवी एड किए और प्रोडक्ट के विज्ञापन भी किए लेकिन शीतल को फिल्मों में भी काम करना था। जिसके बाद शीतल ने टीवी सीरियल्स और फिल्मों के लिए ऑडिशन देने शुरू किए।

2016 में शीतल ठाकुर को मिला पहला ब्रेक

2016 में शीतल ठाकुर को मिला पहला ब्रेक

साल 2016 में शीतल ठाकुर को पहला ब्रेक मिला और उनको पंजाबी फिल्म में काम करने का मौका मिला। पंजाबी फिल्म से ऐक्टिंग की दुनिया में शीतल ठाकुर ने कदम रखा था। इसके बाद शीतल ठाकुर कई वेब सीरिज में भी काम किया है। जिसमें 'अपस्टार्ट्स', 'बृज मोहन अमर रहे' और 'छप्पड़ भार के' शामिल है।

कैसे शुरू हुई थी विक्रांत और शीतल की लव स्टोरी

कैसे शुरू हुई थी विक्रांत और शीतल की लव स्टोरी

विक्रांत और शीतल की लव स्टोरी बहुत फिल्मी है। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों ने काफी सालों तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। साल 2017 में विक्रांत और शीतल ने अपने रिश्ते को अधिकारिक किया। शीतल और विक्रांत की लव स्टोरी वेब सीरीज के सेट से शुरू हुई थी।

2019 में शीतल और विक्रांत ने की थी सगाई

2019 में शीतल और विक्रांत ने की थी सगाई

विक्रांत और शीतल ने 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' सीरीज में एक साथ काम किया है। शो की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोनों को प्यार हुआ। दोनों ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिल 2019 में सगाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+