कौन हैं Sonali Kulkarni? जिन्होंने महिलाओं को कहा था 'आलसी', हो रही हैं बुरी तरह ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने महिलाओं को आलसी कहा था। जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है। आलम ये है कि अब एक्ट्रेस को माफी मांगनी पड़ी।

Who is Sonali Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर काफी कुछ कहा। उन्होंने आज के दौर की महिलाओं को आलसी बताया साथ ही उन्होंने कहा कि, 'आजकल की महिलाएं ऐसा पति चाहती हैं, जो कि अच्छा कमाता हो'। उनके इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है।

कौन हैं सोनाली कुलकर्णी?

कौन हैं सोनाली कुलकर्णी?

सोनाली कुलकर्णी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि, 'लड़कियों को ऐसा पति या ब्वॉयफ्रेंड चाहिए जो अच्छा कमाता हो, उनका सारा खर्च उठाए, वो खुद क्या कमाएंगी? लड़कियां आलसी हो गईं हैं'। हालांकि बॉलीवुड सेलेब्स और तमाम फैंस को उनकी ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। आइए आज आपको बताते हैं आखिर सोनाली कुलकर्णी कौन हैं।

इस फिल्म से की थी एक्टिंग करियर की शुरूआत

इस फिल्म से की थी एक्टिंग करियर की शुरूआत

महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी करने वाली सोनाली कुलकर्णी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म पुणे में हुआ। वो हिन्दी और मराठी फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म दिल चाहता है से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जो कि साल 2001 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्हें फिल्म दोघी, सिंघम और टैक्सी न. 9211 में भी देखा जा चुका है।

साउथ सिनेमा में भी आजमाया हाथ

साउथ सिनेमा में भी आजमाया हाथ

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा सोनाली कुलकर्णी ने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। साउथ इंडस्ट्री में उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं। इसके अलावा उन्हें आखिरी बार साल 2021 में सोनी लिव पर व्हिसलब्लोअर सीरीज में देखा गया था। सोनाली लगातार एक्टिंग की दुनिया में बरकरार है।

महिलाओं को लेकर दिया था विवादित बयान

इसके अलावा सोनाली कुलकर्णी फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़े तमाम अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती है। फिलहाल उन्होंने अपने इस बयान से एक नई मुसीबत मोल ले ली है। महिलाओं को एक ही तराजू में तोलकर उन्होंने एक नई आफत को दावत दी है।

फैंस से मांगी माफी

फैंस से मांगी माफी

सोनाली कुलकर्णी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महिलाओं को लेकर दिए बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा कि, मैंने अगर महिलाओं की भावना को ठेस पहुंचाई है तो उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मैं एक कट्टर आशावादी हूं और मेरा दृढ़ विश्वास है कि जीवन वास्तव में सुंदर है। वास्तव में मैंने इस घटना से बहुत कुछ सीखा है'।

Recommended Video

    Sonali Bendre's husband Goldie Behl SPEAKS on Sonali's health! | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+