आखिर कौन हैं अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद Shane Gregoire? विदेश में है बड़ा कारोबार
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली। जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

Story Anurag Kashyap Daughter Fiance: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो वायरल होने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स उन्हें सगाई की बधाई देने लगे। चलिए जानते हैं कि आखिर अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद कौन हैं?
बता दें कि, आलिया अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी खबरें सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं जिसके साथ उन्होंने सगाई कर ली। सगाई से पहले आलिया ने अपने होने वाले मंगेतर के साथ कई फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
बता दें कि आलिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने होने वाले मंगेतर शेन ग्रेगोइरे के साथ फोटो साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तो यह हुआ! मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे सोलमेट और अब मेरे मंगेतर के लिए! तुम मेरे जीवन का एकमात्र प्रेम हो। मुझे यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि वास्तविक और बिना शर्त प्यार कैसा होता है। आपके लिए हां कहना सबसे आसान काम था, जो मैंने कभी किया है और मैं अपना बचा हुआ जीवन आपके साथ बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, मेरे प्यार। मैं तुम्हें हमेशा और हमेशा के लिए प्यार करती हूं, मंगेतर।
'रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेन ग्रेगोइरे की उम्र 23 साल की है। वह पेशे से अमेरिकन ऑन्त्रप्रिन्यॉर हैं। इसके अलावा वह एक रॉकेट पावर्ड साउंड नाम की कंपनी के फाउंडर हैं। शेन ग्रेगोइरे एक सफल व्यवसायी हैं। आलिया और शेन की रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications