कौन हैं रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह? ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए, किसे कर रहे डेट?
हाल ही में बेहद ही चौंकाने वाली खबर आई, जब एक्ट्रेस रकुल प्रीत के भाई अमन प्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया। इस खबर ने सिनेमा इंडस्ट्री में हलचल मचा कर रख दी है। खबरें हैं कि अमनप्रीत का टेस्ट हुआ तो कोकेन का सेवन मिला। ऐसे में चलिये जानते हैं कौन हैं अमन प्रीत।
बताते चलें कि इस मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अमन का नाम भी इस लिस्ट में आया है। उनका टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। रकुल के भाई चर्चा में बेहद कम ही रहते हैं। ऐसे में चलिये बात करते हैं अमनप्रीत के बारे में...

बताते चलें कि अमनप्रीत सिंह रकुल प्रीत के भाई है। बहन के ही चलते वे भी अकसर सुर्खियों में रहते हैं। अमन बहन की ही तरह एक्टर हैं, जिन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री में काम किया है।
बताते चलें कि साल 2020 में उनकी एक डेब्यू फिल्म रामराज्य रिलीज हुई थी। उनकी लव लाइफ की बात करें तो खबरें हैं कि वे एक्ट्रेस सीरत कपूर को डेट कर रहे हैं। अकसर दोनों को साथ देखा जाता है और दोनों की तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं।
अमन के साथ बीते दिनों एक्ट्रेस की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। सीरत ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिये इंटरव्यू में कहा कि अगर उन्हें प्यार मिलेगा तो दुनिया को वे इस बारे में जरूर बताएंगी। रकुल के भाई के साथ एक्ट्रेस ने अपना रिश्ता पब्लिक नहीं किया मगर टाइम टाइम पर दोनों अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस बात का अहसास कराते रहते हैं कि कुछ तो चल रहा है।
बताते चलें कि अमन ने अपनी बहन के साथ भी काम किया है। बहन के साथ मिलकर उन्होंने स्टारिंग यू नाम से एक टैलेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी। फिलहाल अमनप्रीत ड्रग्स केस को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं और हर कोई उनके बारे में जानने के लिए बेहद एक्साइटेड है।












Click it and Unblock the Notifications