कौन हैं राजश्री मोरे, जिन्होंने MNS नेता के बेटे का किया ऐसा हाल? राहिल शेख ने की ऐसी हरकत और फिर जो हुआ

Rajshree More: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे इस समय एक विवादित मामले को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। मामला उस वक्त चर्चा में आया जब उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के वरिष्ठ नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख का एक वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

राजश्री मोरे का वीडियो हुआ वायरल
देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया है और लोगों के बीच बहस का मुद्दा भी बन गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक राजश्री मोरे का कहना है कि वह मुंबई से गोरेगांव लौट रही थीं, तभी उनकी कार को एक तेज रफ्तार एसयूवी (SUV) ने जोरदार टक्कर मारी।

Rajshree More

एमएनएस नेता के बेटे ने की ऐसी हरकत

जब राजश्री मोरे ने गाड़ी रोककर मामले की तह तक जाने की कोशिश की, तो पता चला कि गाड़ी में बैठा युवक नशे में चूर था और खुद को एमएनएस नेता का बेटा बता रहा था। वहीं राजश्री का आरोप है कि ये युवक राहिल शेख था, जो लगातार उन्हें परेशान कर रहा था।

राहिल शेख और राजश्री मोरे के बीच हुई थी झड़प

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राहिल शेख और राजश्री मोरे के बीच झड़प और गाली-गलौज साफ देखी जा सकती है। वीडियो में राजश्री, राहिल को सबक सिखाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं इस घटना के बाद राजश्री मोरे ने मीडिया में बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह डरी हुई हैं और घर से बाहर निकलने से कतरा रही हैं।

राहिल शेख की गाड़ी ने मारी थी टक्कर

राजश्री मोरे का कहना है कि राहिल शेख ने न सिर्फ उनकी कार को बार-बार टक्कर मारी, बल्कि काफी देर तक उनका पीछा भी किया। इस दौरान राजश्री ने दो पुलिस कांस्टेबल से मदद भी मांगी थी। जब पुलिस ने राहिल शेख का आइडेंटिटी कार्ड देखा, तब उसकी असली पहचान सामने आई।

कौन हैं राजश्री मोरे?

-राजश्री मोरे महाराष्ट्र के लांजा इलाके की रहने वाली हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राजश्री ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिल पाई। 16 साल की उम्र में अपने पिता को खोने के बाद उन्होंने पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाली है।

-फिलहाल राजश्री मुंबई में नेल आर्ट स्टूडियो चलाती हैं और साथ ही उनका खुद का एक ब्यूटी पार्लर भी है। उवके पार्लर में बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक खास पहचान है और वह कई बार राखी सावंत के साथ भी देखी जा चुकी हैं। दोनों की दोस्ती भी चर्चा में रहती है।

-आपको बता दें कि राजश्री मोरे और राहिल शेख का ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जहां एक ओर लोग राजश्री की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें ट्रोल और धमकियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ये मामला कानून के सामने है और देखना होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+